लाइव न्यूज़ :

वंदे भारत एक्सप्रेस अब विदेशों में भी भरेगी रफ्तार, रेलवे मंत्रालय से कुछ देश इसके लिए साध रहे संपर्क

By आकाश चौरसिया | Updated: February 11, 2024 16:53 IST

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ग्लोबल बिजनेस समिट में जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय रेल मंत्रालय को कई देशों से वंदे भारत को लेकर लगातार पूछताछ की जा रही है। इसमें सबसे पहले देश का नाम चिली का सामने आया है। 

Open in App
ठळक मुद्देवंदे भारत ट्रेन की मांग कई देश कर रहा है, रेल मंत्रालय ने जानकारी दीअभी देश में 82 वंदेभारत ट्रेन दौड़ रही हैंरेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा थोड़ी चुनौती जरुरी होगी, लेकिन हम कर दिखाएंगे

नई दिल्ली: भारत में तेज रफ्तार से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन अब विदेशी ट्रैक पर जल्द दौड़ सकती है। इस बात की जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ग्लोबल बिजनेस समिट में दी है। भारतीय रेलवे को कई देशों से वंदे भारत को लेकर पूछताछ की गई है। इसमें सबसे पहले देश का नाम चिली का सामने आया है। 

अश्विनी वैष्णव ने समिट ने कहा कि अब देश के इंजीनियरों के लिए उत्पादन को लेकर चुनौती होगी, लेकिन इसे भारत एक चैलेंज के रूप में लेते हुए सभी डिलीवरी समय से करेगा। उन्होंने साथ ही कहा कि आने वाले सालों में इसकी सुविधा को लेकर वो आश्वस्त हैं और उम्मीद जताते हुए कहा कि भारत इसका निर्यात पर्याप्त मात्रा करने में सक्षम है। 

रेल मंत्रालय इस तरह से सामने आ रही मांगों और ट्रेन से जुड़ी पूछताछ को देखते हुए अपनी ट्रेन और इंजन उत्पादकता पर जोर दे रहा है। इस काम के लिए निजी और सार्वजनिक सेक्टर में काम कर रही कंपनियों को इसका जिम्मा सौंपा जा सकता है। 

देश में अभी कितनी वंदे भारत ट्रेन हैंभारत में दौड़ रही वंदे भारत ट्रेन की संख्या 82 है, अपनी संख्या के अनुरूप नई दिल्ली-मुंबई और नई दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से चल रही है। अश्वणी वैष्णव ने कहा कि 31 जनवरी 2024 तक, 82 वंदे भारत ट्रेन सेवाएं देश भर में चालू हैं, जो राज्यों को ब्रॉड गेज (बीजी) विद्युतीकृत नेटवर्क से जोड़ती हैं।

उन्होंने आगे ये भी बताया कि इसके अलावा, ट्रेन सेवाओं के ठहराव का प्रावधान और वंदे भारत सहित नई ट्रेन सेवाओं की शुरूआत, परिचालन व्यवहार्यता, यातायात औचित्य, संसाधन उपलब्धता आदि के अधीन भारतीय रेलवे पर चल रही प्रक्रियाएं हैं।

टॅग्स :Vande Bharatरेल बजटRailway MinistryRailway Budget
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पटरी पर गुटखा थूकने गया शख्स, पीछे से आग रही वंदे भारत; पल भर में गई जान

भारतRailway New Rules: यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब दूसरे आरक्षण चार्ट तक मिलेगा बोर्डिंग स्टेशन बदलने का मौका, पूरी जानकारी यहां

भारतहोली से पहले IRCTC ने बदले ऑनलाइन टिकट बुकिंग के नियम, अब ये दस्तावेज जरूरी

भारतHoli Special Trains: 2025 में 1144 तो 2026 में 1500?, भारतीय रेलवे ने होली सहित त्योहार पर दिया तोहफा, जानिए रूट और स्टॉपेज

कारोबार7 हाईस्पीड कॉरिडोर से चमकेगी भारतीय रेल, रेल इतिहास को एक नया मोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?