लाइव न्यूज़ :

Vadhavan Port Project: 76000 करोड़ रुपये की लागत, रोजगार के 500000 से अधिक अवसर, 13 राज्य को फायदा, जानें क्या है वधावन बंदरगाह परियोजना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 30, 2024 10:59 IST

Vadhavan Port Project: पालघर के ‘सिडको ग्राउंड’ में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, जिनमें वधावन बंदरगाह की आधारशिला प्रमुख है।

Open in App
ठळक मुद्देVadhavan Port Project: प्रधानमंत्री मुंबई में ‘जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर’ में ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (जीएफएफ) 2024’ को संबोधित करेंगे।Vadhavan Port Project: पालघर में करीब 76,000 करोड़ रुपये की लागत वाली वधावन बंदरगाह परियोजना की आधारशिला रखेंगे।Vadhavan Port Project: दहानू शहर के पास स्थित वधावन बंदरगाह भारत में गहरे पानी में स्थित सबसे बड़े बंदरगाहों में से एक होगा।

Vadhavan Port Project: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को महाराष्ट्र का दौरा करेंगे, जिस दौरान वह मुंबई में ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट’ (जीएफएफ) 2024 को संबोधित करेंगे और पालघर में करीब 76,000 करोड़ रुपये की लागत वाली वधावन बंदरगाह परियोजना की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने यह जानकारी दी। पीएमओ ने बृहस्पतिवार को जारी एक बयान में बताया कि प्रधानमंत्री मुंबई में ‘जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर’ में ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (जीएफएफ) 2024’ को संबोधित करेंगे।

इसके बाद, वह अपराह्न लगभग डेढ़ बजे पालघर के ‘सिडको ग्राउंड’ में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, जिनमें वधावन बंदरगाह की आधारशिला प्रमुख है। इस परियोजना की कुल लागत लगभग 76,000 करोड़ रुपये है। पीएमओ ने कहा कि वधावन बंदरगाह परियोजना का उद्देश्य विश्वस्तरीय समुद्री प्रवेश द्वार स्थापित करना है, जो देश के व्यापार और आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा। पालघर जिले के दहानू शहर के पास स्थित वधावन बंदरगाह भारत में गहरे पानी में स्थित सबसे बड़े बंदरगाहों में से एक होगा।

यह अंतरराष्ट्रीय समुद्री परिवहन के लिए सीधा संपर्क प्रदान करेगा, समय की बचत करेगा और लागत में भी कमी लाएगा। यह बंदरगाह अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी एवं बुनियादी ढांचे से लैस होगा और इसकी प्रबंधन प्रणाली भी आधुनिक होगी। पीएमओ ने कहा कि बंदरगाह से रोजगार के महत्वपूर्ण अवसर पैदा होने, स्थानीय व्यवसायों को प्रोत्साहन मिलने और क्षेत्र के समग्र आर्थिक विकास में मदद की उम्मीद है।

इसके बाद, प्रधानमंत्री लगभग 1,560 करोड़ रुपये की 218 मत्स्य पालन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। पीएमओ ने कहा कि इन परियोजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र के बुनियादी ढांचे और उत्पादकता को बढ़ावा देना है। उसने कहा कि इन परियोजनाओं से मत्स्य पालन क्षेत्र में रोजगार के पांच लाख से अधिक अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री लगभग 360 करोड़ रुपये की लागत से, मछली पकड़ने वाले जहाजों के लिए संचार, सहायता प्रणाली की भी शुरुआत करेंगे। पीएमओ ने कहा कि इस परियोजना के तहत, 13 तटीय राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों में मछली पकड़ने वाली मशीनीकृत और मोटर चालित नौकाओं पर चरणबद्ध तरीके से एक लाख ट्रांसपॉन्डर स्थापित किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री जिन अन्य परियोजनाओं का उद्धाटन करेंगे, उनमें मछली पकड़ने के बंदरगाहों और एकीकृत जल पार्कों का विकास, ‘रीसर्कुलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम’ और ‘बायोफ्लोक’ जैसी उन्नत तकनीकों को अपनाना शामिल है। प्रधानमंत्री मछली पकड़ने के केंद्रों के विकास, उन्नयन और आधुनिकीकरण तथा मछली बाजारों के निर्माण सहित मत्स्य पालन संबंधी महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। प्रधानमंत्री मुंबई में ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2024’ के एक विशेष सत्र को संबोधित करेंगे।

इसका आयोजन ‘पेमेंट्स काउंसिल ऑफ इंडिया’, ‘नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया’ और ‘फिनटेक कन्वर्जेंस काउंसिल’ द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। भारत और विभिन्न देशों के नीति निर्माताओं, नियामकों, वरिष्ठ बैंकरों, उद्योग जगत के दिग्गजों और शिक्षाविदों सहित लगभग 800 वक्ता सम्मेलन में 350 से अधिक सत्रों को संबोधित करेंगे। इसमें फिनटेक परिदृश्य के नवीनतम नवाचारों को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

टॅग्स :Palgharनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?