लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश सरकारः 67.50 लाख बुजुर्गों को हर माह 1000-1000 पेंशन, वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही पूरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 12, 2025 16:56 IST

Uttar Pradesh Government: बीते वित्त वर्ष की पहली तिमाही में ही सरकार ने अपने लक्ष्य के अनुरूप 56 लाख गरीब बुजुर्गों के खाते में 1,000 रुपये प्रतिमाह की दर से पेंशन की राशि देकर उनकी आर्थिक सहायता कर चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देवर्ष 2025-26 में वृद्धावस्था पेंशन योजना में पेंशन धारकों का लक्ष्य 61 लाख निर्धारित किया था।फैसले से सरकार ने प्रदेश के बुजुर्गों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत किया है।बुजुर्गों को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने पर केंद्रित है।

लखनऊः उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के 61 लाख गरीब बुजुर्गों को वृद्धा पेंशन देने के अपने वादे को वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में ही पूरा कर लिया है। राज्य सरकार की ओर से मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी गयी। बयान के मुताबिक अब सरकार ने चालू वित्त वर्ष में 67.50 लाख पात्र बुजुर्गों तक पेंशन की राशि पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इससे पहले, बीते वित्त वर्ष की पहली तिमाही में ही सरकार ने अपने लक्ष्य के अनुरूप 56 लाख गरीब बुजुर्गों के खाते में 1,000 रुपये प्रतिमाह की दर से पेंशन की राशि देकर उनकी आर्थिक सहायता कर चुकी है।

एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने समाज कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 में वृद्धावस्था पेंशन योजना में पेंशन धारकों का लक्ष्य 61 लाख निर्धारित किया था, जिसे पहले ही वित्त वर्ष में प्राप्त कर आगे का नया लक्ष्य तय किया है। बयान में कहा गया कि इस महत्वपूर्ण फैसले से सरकार ने प्रदेश के बुजुर्गों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत किया है।

साथ ही पेंशन की प्रक्रिया को डिजिटल और पारदर्शी बनाया है, जिससे पेंशन सीधे आधार से जुड़े लाभार्थी के खाते में जाती है। इससे सरकारी धन का सदुपयोग सुनिश्चित होता है और लाभार्थी बिना किसी देरी के लाभ पाते हैं। वृद्धावस्था पेंशन योजना सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रमुख हिस्सा है, जो बुजुर्गों को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने पर केंद्रित है।

इस योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक उम्र के आर्थिक रूप से कमजोर वृद्धजनों को प्रतिमाह 1,000 रुपये की पेंशन प्रदान की जाती है। प्रदेश सरकार ने इस योजना को शुरू से ही प्राथमिकता दी है। वर्ष 2017 में जब योजना का विस्तार शुरू हुआ, तब लाभार्थियों की संख्या 37.47 लाख थी, जो आज बढ़कर 67.50 लाख के लक्ष्य तक पहुंच गई है।

यह वृद्धि सरकार की सक्रियता का नतीजा है, जहां विकासखंड और ग्राम पंचायत स्तर पर पात्र बुजुर्गों को चिह्नित किया गया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर यदि तय लक्ष्य से अधिक पात्र मिलते हैं, तो उन्हें भी योजना में शामिल किया जाता है।

टॅग्स :Pension Fund Regulatory and Development Authorityuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?