लाइव न्यूज़ :

USA Donald Trump: एक झटके में 80000 से अधिक नौकरी पर आफत?, कटौती करेंगे डोनाल्ड ट्रंप?, प्रशासन ने तैयार किया रूपरेखा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 6, 2025 12:24 IST

USA Donald Trump: स्वास्थ्य देखभाल और अन्य सेवाएं प्रदान करने वाली इस एजेंसी से 80,000 से अधिक नौकरियों में कटौती शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्मचारियों का स्तर 2019 के समान हो जाए जब उनकी संख्या चार लाख से कम थी।योजना पर आगे बढ़ा गया तो कई हज़ार कर्मचारियों को नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा। शीर्ष-स्तरीय कर्मचारियों को अगस्त में एजेंसी-व्यापी पुनर्गठन के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया है।

USA Donald Trump: अमेरिका में पूर्व सैनिक विभाग अपने पुनर्गठन की योजना बना रहा है, जिसमें लाखों पूर्व सैनिकों को स्वास्थ्य देखभाल और अन्य सेवाएं प्रदान करने वाली इस एजेंसी से 80,000 से अधिक नौकरियों में कटौती शामिल है। इस बाबत अमेरिकी समाचार एजेंसी ‘एसोसिएटिड प्रेस’ को प्राप्त आंतरिक मेमो से यह जानकारी मिली है।

पूर्व सैनिक विभाग के ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ क्रिस्टोफर सिरेक ने मंगलवार को एजेंसी के शीर्ष अधिकारियों को बताया कि इस पुनर्गठन का उद्देश्य पर्याप्त संख्या में कर्मचारियों की कटौती करना है, ताकि कर्मचारियों का स्तर 2019 के समान हो जाए जब उनकी संख्या चार लाख से कम थी।

बाइडन प्रशासन के दौरान इस विभाग का विस्तार किया गया था और अगर इस योजना पर आगे बढ़ा गया तो कई हज़ार कर्मचारियों को नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा। मेमो में शीर्ष-स्तरीय कर्मचारियों को अगस्त में एजेंसी-व्यापी पुनर्गठन के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया है।

ताकि कार्यबल का आकार बदला जा सके और उसे मिशन एवं संशोधित संरचना के अनुरूप बनाया जा सके। इसमें एजेंसी के अधिकारियों से व्हाइट हाउस के सरकारी दक्षता विभाग के साथ मिलकर काम करने का भी आह्वान किया गया है।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपनौकरीअमेरिकाUSAWashington DC
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?