लाइव न्यूज़ :

Byjus पर अमेरिका के कर्जदाताओं का आरोप, शेयरों की बिक्री पर लगे रोक, NCLT से किया निवेदन

By आकाश चौरसिया | Updated: May 29, 2024 15:49 IST

अमेरिका-बेस्ड कर्जदाताओं ने संकटग्रस्त शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी बायजूस को लेकर राष्ट्रीय कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) से निवेदन किया है कि शेयरों के गिरवी रखने, ट्रांसफर या उसे बेचने से रोका जाना चाहिए। 

Open in App
ठळक मुद्देबायजूस पीठ पीछे बिना बताए गिरवी रख रहा शेयर, अमेरिकी ऋणदाताओं का आरोपअमेरिकी की गैर-वित्तीय एजेंसी ने लगाएं आरोपइसके साथ कंपनी ने एनसीएलटी से किया निवेदन

नई दिल्ली: अमेरिका-बेस्ड कर्जदाताओं ने संकटग्रस्त शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी बायजूस को लेकर राष्ट्रीय कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) से कहा कि इन्हें शेयरों के गिरवी रखने, ट्रांसफर या उसे बेचने से रोका जाना चाहिए। अमेरिका स्थित गैर-बैंकिंग ऋण एजेंसी ग्लास ट्रस्ट कंपनी एलएलसी की ओर से दिवालिया याचिका दायर करने वाले ऋणदाताओं ने 29 मई को ट्रिब्यूनल को बताया कि बायजू अधिक पैसा उधार ले रहा था और बदले में वो अपने शेयरों की हेरफेर कर रहा।

कर्जदाताओं ने आरोप लगाया कि यहां तक उन्होंने फरवरी में याचिका दायर की, प्रमोटर रवींद्रन बायजू ने कुछ शेयरों के एक्सचेंज से 350 करोड़ रुपए प्राप्त किए थे। अगर बायजूस ने शेयर के बदले पैसे उधार लेना जारी रखा, तो उनके पास मुकदमा चलाने और पैसे वसूलने के लिए कुछ नहीं बचेगा।

अब एनसीएलटी की बेंगलुरु बेंच में करीब दिवालिया होने की 10 याचिका लंबित है, कऋणदाताओं ने कहा कि ये मामले कंपनी की वित्तीय स्थिति के बारे में बताते हैं। कर्जदाताओं ने एनसीएलटी से कहा किसी भी हालत में तुरंत हितों की रक्षा करने के लिए स्टे का ऑर्डर दें। बायजूस ने इसके उलट एनसीएलटी से समय मांगा है।  

बायजूस ने दावा किया कि कर्जदाताओं के दावों को नकारा और अपर्याप्त बताया, जो भी उन्होंने केंद्रीय एजेंसी के सामने कंपनी को मौका दिए बिना आरोप लगाएं। इस केस में हेयरिंग 10 जून को होगी। ग्लास ट्रस्ट 100 से अधिक कर्जदाताओं का प्रतिनिधित्व करता है, जिन्होंने बायजू की अमेरिकी इकाई, बायजू अल्फा इंक को पैसा उधार दिया था, जो डेलावेयर कोर्ट में स्वैच्छिक दिवालियापन प्रक्रिया से गुजर रही है। 

ग्लास ट्रस्ट की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता उदय होल्ला के अनुसार, थिंक एंड लर्न, जो भारत में बायजू का संचालन करता है, 1.2 बिलियन डॉलर (8,000 करोड़ रुपये) के ऋण की गारंटी देता है।

टॅग्स :कर्नाटकबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम