लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: फेडरल रिजर्व ने लगातार तीसरी बार ब्याज दरों में की वृद्धि, 2008 की शुरुआत के बाद सबसे ऊंचा स्तर

By भाषा | Updated: September 22, 2022 11:52 IST

अमेरिका में ऊंची मुद्रास्फीति से निपटने के लिए केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने एक बार फिर ब्याज दरों को बढ़ाया है। ब्याज दरों में 0.75 फीसदी की वृद्धि की गई है। अमेरिका में यह लगातार तीसरी बार है जब दरों में वृद्धि की गई है।

Open in App

वाशिंगटन: अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 0.75 फीसदी की वृद्धि करते हुए कहा है कि ऊंची मुद्रास्फीति से निपटने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। यह लगातार तीसरी बार है जब दरों में वृद्धि की गई है। प्रमुख नीतिगत दर में हालिया वृद्धि से अब यह 3 से 3.25 फीसदी के बीच हो गई है और यह 2008 की शुरुआत के बाद इसका सबसे ऊंचा स्तर है।

गैस के दाम में नरमी से मुद्रास्फीति में कुछ राहत जरूर मिली लेकिन अगस्त में यह 8.3 फीसदी पर ही बनी रही। केंद्रीय बैंक के अधिकारियों ने बुधवार को संकेत दिया था कि अभी दरों में और वृद्धि की जाएगी और साल के अंत तक प्रमुख नीतिगत ब्याज दर 4.4 फीसदी के स्तर को छू सकती है।

वहीं अगले वर्ष इसे और बढ़ाकर 4.6 फीसदी तक ले जाया जा सकता है जो 2007 के बाद से सबसे अधिक होगी। फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पावेल ने कहा, ‘‘इस कदम की वजह से मंदी आ सकती है या नहीं, यह तो कोई नहीं जानता लेकिन अगर आती भी है तो वह कितनी गंभीर होगी?’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें मुद्रास्फीति को पछाड़ना होगा। काश ऐसा करने का कोई पीड़ारहित तरीका होता, अफसोस कि ऐसा नहीं है।’’ उच्च स्तर पर बनी हुई मुद्रास्फीति को काबू में करने के लिए फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में जो बढ़ोतरी की है उससे वृद्धि की रफ्तार धीमी पड़ने, बेरोजगारी बढ़ने और मंदी का खतरा पैदा हो गया है।

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित