लाइव न्यूज़ :

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेसः अगस्त में 20.01 अरब, यूपीआई से 24.85 लाख करोड़ रुपये लेनदेन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 1, 2025 18:07 IST

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने आंकड़े जारी कर यह जानकारी दी। इस दौरान मूल्य के लिहाज से 24.85 लाख करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ। यह आंकड़ा जुलाई में 25.08 लाख करोड़ रुपये था।

Open in App
ठळक मुद्देमूल्य के लिहाज से अब तक का सबसे अधिक यूपीआई लेनदेन मई में 25.14 लाख करोड़ रुपये दर्ज किया गया था।मात्रा के लिहाज से जुलाई में सबसे अधिक 19.47 अरब लेनदेन हुए थे।यूपीआई लेनदेन की राशि 21 प्रतिशत बढ़कर 24.85 लाख करोड़ रुपये रही।

नई दिल्लीः लोकप्रिय यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के जरिये लेनदेन की संख्या अगस्त में 20 अरब को पार कर गई। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने आंकड़े जारी कर यह जानकारी दी। इस दौरान मूल्य के लिहाज से 24.85 लाख करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ। यह आंकड़ा जुलाई में 25.08 लाख करोड़ रुपये था।

मूल्य के लिहाज से अब तक का सबसे अधिक यूपीआई लेनदेन मई में 25.14 लाख करोड़ रुपये दर्ज किया गया था। मात्रा के लिहाज से जुलाई में सबसे अधिक 19.47 अरब लेनदेन हुए थे। एनपीसीआई के अनुसार यूपीआई लेनदेन की राशि 21 प्रतिशत बढ़कर 24.85 लाख करोड़ रुपये रही।

एक साल पहले इसी महीने में यह आंकड़ा 20.60 लाख करोड़ रुपये था। एनपीसीआई ने बताया कि मात्रा के लिहाज से लेनदेन अगस्त 2024 के 14.9 अरब से 34 प्रतिशत बढ़कर अगस्त 2025 में 20.01 अरब हो गया। इस साल अगस्त के दौरान औसत दैनिक लेनदेन राशि 80,177 करोड़ थी।

जबकि इस दौरान औसत दैनिक लेनदेन की संख्या 64.5 करोड़ थी। स्पाइस मनी के सीईओ दिलीप मोदी ने कहा कि अगस्त 2025 में 20.01 अरब यूपीआई लेनदेन का आंकड़ा पार करना एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। इससे भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था की गहराई और मजबूती का पता चलता है।

टॅग्स :UPIUPI 123PAY
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारUPI Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएगा UPI पेमेंट का तरीका, जानें RBI का नया नियम

कारोबारभारत में तेज़ी से लोकप्रिय होता एक क्रेडिट कार्ड, लाखों लोग इसे ले चुके हैं

कारोबारयूपीआई के नियमों में बदलाव, लेनदेन करने से पहले जान लें ये बड़ी बातें

भारतUPI Transaction Rules: UPI के जरिए पेमेंट के दौरान हो गए धोखाधड़ी का शिकार, तो अब मिलेगा मुआवजा, जानें कैसे

कारोबारEPFO 3.0: अब UPI से निकाल सकेंगे PF अकाउंट का पैसा, नए सिस्टम से आसान होगा काम; जानें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें