लाइव न्यूज़ :

UPI Server Down: सर्वर डाउन से उपभोक्ता परेशान, भुगतान में बाधा, उपयोगकर्ताओं ने ट्विटर का सहारा लिया...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 24, 2022 22:01 IST

UPI Server Down: मार्च महीने में UPI ने 540 करोड़ लेन-देन देखा गया था। जो 9.60 लाख करोड़ रुपये था। साल में यह दूसरी बार है, जब यूपीआई सर्वर डाउन हुआ है। 9 जनवरी 2022 को बाधित हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देUPI, भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) द्वारा एक वास्तविक समय भुगतान प्रणाली है।यूपीआई ऐप के माध्यम से लेनदेन संसाधित नहीं होने की शिकायत करने के लिए उपयोगकर्ताओं ने ट्विटर का सहारा लिया।भारत के खुदरा लेनदेन का 60 प्रतिशत से अधिक हिस्सा बनाती है।

UPI Server Down: यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) सर्वर एक घंटे से अधिक समय से बंद है। इस कारण पूरे देश में भुगतान में बाधा आ रही है। फोनपे, गूगल पे और पेटीएम जैसे प्रमुख यूपीआई ऐप के माध्यम से लेनदेन संसाधित नहीं होने की शिकायत करने के लिए उपयोगकर्ताओं ने ट्विटर का सहारा लिया।

साल में यह दूसरी बार है, जब यूपीआई सर्वर डाउन हुआ है। 9 जनवरी 2022 को बाधित हुआ था। एनपीसीआई ने अभी तक औपचारिक ट्वीट या व्यवधान पर बयान जारी नहीं किया है। UPI, भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) द्वारा एक वास्तविक समय भुगतान प्रणाली है।

भारत के खुदरा लेनदेन का 60 प्रतिशत से अधिक हिस्सा बनाती है। भुगतान प्रणाली बड़ी मात्रा में लेनदेन को संभालती है, जिनमें से अधिकांश कम मूल्य वाले लेनदेन हैं। 100 रुपये से कम के लेन-देन में UPI वॉल्यूम का 75 प्रतिशत हिस्सा होता है।

अकेले मार्च महीने में, UPI ने 540 करोड़ लेन-देन देखा गया था, जो 9.60 लाख करोड़ रुपये था। इस बीच, एनपीसीआई बैंक और इन-हाउस सर्वर पर लोड को कम करने के लिए ऑफलाइन मोड में भुगतान को सक्षम करने पर काम कर रहा है।

पीडब्ल्यूसी की ‘द इंडियन पेमेंट्स हैंडबुक 2021-26’ शीर्षक से जारी इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय डिजिटल भुगतान बाजार में संख्या के हिसाब से 23 फीसदी की मजबूत वृद्धि देखी गई है और इसके वित्त वर्ष 2025-26 तक 217 अरब लेनदेन तक पहुंचने की संभावना है।

मूल्य के हिसाब से यह आंकड़ा अगले पांच वर्षों में 5,900 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है। रिपोर्ट कहती है कि वर्ष 2020-21 में यूपीआई के जरिये 22 अरब डिजिटल लेनदेन हुए थे और वर्ष 2025-26 तक इसके 169 अरब लेनदेन हो जाने की संभावना है। इस तरह सालाना आधार पर 122 प्रतिशत की तेज वृद्धि दर्ज की जा सकती है।

रिपोर्ट के मुताबिक, यूपीआई के जरिये कम मूल्य वाले लेनदेन और सीमापार पैसे भेजने के लिए एशिया के अन्य देशों के साथ साझेदारी होने से भी इस वृद्धि को मजबूती मिल रही है। वहीं बीएनपीएल के जरिये फिलहाल 36,300 करोड़ रुपये मूल्य के करीब 363 अरब लेनदेन हुए हैं जिसके अगले पांच साल में 3,19,100 करोड़ रुपये मूल्य के 3,191 अरब लेनदेन हो जाने की उम्मीद है।

टॅग्स :UPIट्विटरTwitter
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?