लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर बोले धर्मेंद्र प्रधान, कहा- डॉलर के मुकाबले रुपये के गिरने से पैदा हुए ऐसे हालात

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 1, 2018 16:44 IST

बता दें कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस वक्त पेट्रोल-डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के मुताबिक शनिवार (1 सितंबर) को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 78.75 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 86.16 रुपये प्रति लीटर रहेगा।

Open in App

नई दिल्ली, 1 सितंबर: देश में लगातार पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। आज  अगस्त तक पेट्रोल व डीजल के दामों में भी बदलाव देखा गया है। बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों पर पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मीडिया से बातचीत कर चिंता जताई है। धर्मेंद्र प्रधान ने पेट्रोल व डीजल के बढ़ते दामों की वजह बताते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के बढ़ते दाम और डॉलर के मुकाबले रुपये के लगातार गिरने के कारण ऐसे हालात पैदा हुए हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इसे लेकर भारत सरकार चिंतित है।

बता दें कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस वक्त पेट्रोल-डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के मुताबिक शनिवार (1 सितंबर) को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 78.75 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 86.16 रुपये प्रति लीटर रहेगा। इसके अलावा दिल्ली में डीजल 70.48 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 74.82 रुपये प्रति लीटर है। यह अब तक की पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ऐतिहासिक बढ़ोतरी है। 

अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपये में लगातार गिरावट आने के साथ डीजल का दाम पहली बार 70 रुपये प्रति लीटर से ऊपर निकल गया। पहले डीजल के दाम में शुक्रवार को 28 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई। ईंधन के दाम में दैनिक संशोधन शुरू होने के बाद डीजल के दाम में यह सबसे तीव्र वृद्धि है। दिल्ली में अब एक लीटर डीजल का दाम 70.21 रुपये प्रति लीटर हो गए थे। शनिवार को इसमें फिर से 27 पैसे की वद्ध‌ि कर दी गई। शनिवार को दिल्ली में डीजल का भाव 70.48 रुपये हो गए।

टॅग्स :तेल की कीमतेंपेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम