लाइव न्यूज़ :

Union Budget 2025: बजट पेशी के दिन शेयर बाजार खुला या बंद? जानिए ट्रेडिंग के लिए क्या है गाइडलाइन

By अंजली चौहान | Updated: January 30, 2025 11:42 IST

Union Budget 2025: बजट के दिन शेयर बाजार निवेशकों के लिए काफी महत्व रखता है, क्योंकि बजट के दौरान की जाने वाली घोषणाओं का बाजार के प्रदर्शन पर सीधा असर पड़ सकता है।

Open in App

Union Budget 2025: साल 2025 का पहला यूनियन बजट 1 फरवरी को पेश किया जाने वाला है। मोदी सरकार में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश करेंगी। चूंकि 1 फरवरी को शनिवार का दिन पड़ रहा है ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या शेयर बाजार इस दिन खुलेंगे या नहीं। दरअसल, आम दिनों में शनिवार के दिन भारत में शेयर बाजार बंद रहते हैं लेकिन इस बार बजट पेश होने के कारण लोगों को मन में सवाल है कि बजट के दिन स्टॉक मार्केट खुलेगी या नहीं। 

तो आइए आपके इस सवाल का जवाब हम आपको इस आर्टिकल के जरिए देते हैं। गौरतलब है कि बजट के मद्देनजर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने घोषणा की है कि बजट के दिन शेयर बाजार खुले रहेंगे। इस दिन भी आम दिनों की तरह ही कारोबार होगा।

गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। 1 फरवरी 2020 और 28 फरवरी 2015 को भी केंद्रीय बजट पेश किए जाने के समय बाजार खुले थे।

शनिवार को नियमित बाजार समय

खबरों के मुताबिक, केंद्रीय बजट 2025 के लिए शनिवार को विशेष कारोबारी सत्र आयोजित किया जाएगा। इक्विटी बाजार सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक संचालित होंगे, जबकि कमोडिटी डेरिवेटिव बाजार अपने कारोबारी समय को शाम 5:00 बजे तक बढ़ाएंगे।

नियमों के अनुसार, प्री-मार्केट ट्रेडिंग सुबह 9:00 बजे से 9:08 बजे तक होगी, उसके बाद नियमित बाजार समय होगा। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट बताती है कि निपटान अवकाश के कारण T0 सत्र को बाहर रखा गया है। शुक्रवार, 31 जनवरी को किए गए ट्रेडों का निपटान अगले सोमवार, 3 फरवरी को किया जाएगा। इक्विटी, कमोडिटी डेरिवेटिव्स और इक्विटी डेरिवेटिव्स जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सक्रिय भागीदारी के साथ, ट्रेडिंग हमेशा की तरह आगे बढ़ेगी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (MCX) भी केंद्रीय बजट प्रस्तुति के अनुरूप 1 फरवरी को लाइव ट्रेडिंग सत्र आयोजित करेगा। ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म बाजार सहभागियों के लिए सुलभ होगा, जो उन्हें वास्तविक समय के जोखिम प्रबंधन और हेजिंग आवश्यकताओं में सहायता करेगा। MCX सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक सामान्य ट्रेडिंग के लिए खुला रहेगा।

पिछले साल बजट के दिन बाजार कैसा था?

2024 के बजट की घोषणा के बाद शेयर बाजार में गिरावट देखी गई। इसका मुख्य कारण सरकार द्वारा पूंजीगत लाभ कर में वृद्धि तथा डेरिवेटिव ट्रेडिंग पर उच्च कर लगाने का निर्णय था, जिसके कारण निफ्टी में 0.13 प्रतिशत की गिरावट आई।

टॅग्स :बजटबजट से उम्मीदेंशेयर बाजारनिर्मला सीतारमणमोदी सरकारनिफ्टीसेंसेक्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?