लाइव न्यूज़ :

Dove और ट्रेसमे से कैंसर का खतरा! यूनिलीवर ने बाजार से वापस मंगाए कई ड्राई शैम्पू, जानें पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: October 25, 2022 15:28 IST

यूनिलीवर ने कई ड्राई शैंपू ब्रांड्स को वापस बुलाया है। इनमें बेंजीन (Benzene) पाया गया जिससे कैंसर होने का खतरा होता है। यूनिलीवर ने जिन उत्पादों को वापस मंगाया है वे अक्टूबर 2021 से पहले बनाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयूनिलीवर के कई ड्राई शैंपू ब्रांड्स में कैंसर पैदा करने वाला केमिकल पाया गया है।इन प्रोडक्ट्स में बेंजीन (Benzene) पाया गया जिससे कैंसर होने का खतरा होता है। यूनिलीवर ने जिन उत्पादों को वापस मंगाया है वे अक्टूबर 2021 से पहले बनाए गए हैं।

नई दिल्ली: जानी मानी कंपनी यूनिलीवर (Unilever) के कई ड्राई शैंम्पू ब्रांड्स में कैंसर पैदा करने वाला केमिकल पाया गया है। इसके बाद कंपनी ने डब (Dove) सहित कई शेम्पू को वापस मंगाया है। इन प्रोडक्ट्स में बेंजीन (Benzene) पाया गया जिससे कैंसर होने का खतरा होता है। 

कंपनी ने जिन ब्रांड्स को वापस मंगाया है, उसमें Dove सहित, नेक्सस (Nexxus), सौवे (Suave), टीजी (Tigi) और ट्रेसमे (Tresemme) ड्राई शैंपू शामिल हैं। अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन वेबसाइट (Food and Drug Administration) पर ये जानकारी दी गई है। 

अक्टूबर-2021 से पहले के उत्पाद को मंगाया वापस

यूनिलीवर ने जिन उत्पादों को वापस मंगाया है वे अक्टूबर 2021 से पहले बनाए गए हैं। बहरहाल, हालिया  कदम ने एक बार फिर व्यक्तिगत इस्तेमाल वाले उत्पादों को बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली चीजों जिसे एयरोसोल कहते हैं, को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

पिछले डेढ़ साल में कई अन्य प्रोडक्ट भी कुछ कंपनियों ने वापस मंगाए हैं। इनमें जॉनसन एंड जॉनसन जैसी नामी कंपनी भी शामिल है। जॉनसन एंड जॉनसन ने न्यूट्रोजोना (Neutrogena), Edgewell Personal Care Co. का Banana Boat और Beiersdorf AG’s का Coppertone भी वापस मंगाया गया था। वहीं, पिछले साल प्रॉक्टर एंड गैंबल (Procter & Gamble) ने कई एयरोसोल स्प्रे हेयरकेयर प्रॉडक्ट्स वापस मंगाए थे। इनमें ड्राई शैंपू और ड्राई कंडीशनर भी शामिल थे।

बेंजीन कई तरह से पहुंच सकता है शरीर में

बहरहाल, पूरे मामले को लेकर अभी यूनिलीवर की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अमेरिकी एजेंसी एफडीए ने अपने रिकॉल नोटिस में कहा है कि बेंजीन कई तरह से इंसान के शरीर में जा सकता है। यह सूंघने, मुंह के जरिए और स्किन के जरिए भी शरीर में प्रवेश कर सकता है। इससे ल्यूकेमिया और ब्लड कैंसर तक के खतरे हैं। 

यूनिलीवर कंपनी ने उत्पादों में पाए जाने वाले बेंजीन की मात्रा को जारी नहीं किया, हालांकि उसने कहा कि वह कुछ सावधानियों की वजह से उत्पादों को वापस मंगा रही है।

टॅग्स :कैंसरFood and Drug Administrationअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स