लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन का प्रतिस्पर्धा नियामक करेगा माइक्रोसॉफ्ट के 16 अरब डॉलर में नुआंस के अधिग्रहण सौदे की जांच

By भाषा | Updated: December 13, 2021 21:32 IST

Open in App

लंदन, 13 दिसंबर (एपी) ब्रिटेन का प्रतिस्पर्धा नियामक आवाज की पहचान करने वाले उत्पादों से जुड़ी कंपनी नुआंस के 16 अरब डॉलर में माइक्रोसॉफ्ट के हाथों प्रस्तावित अधिग्रहण सौदे की जांच शुरू करने जा रहा है।

ब्रिटेन के प्रतिस्पर्धा एवं बाजार प्राधिकरण ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि वह नुआंस कंपनी के अधिग्रहण से संबंधित सौदे की पड़ताल करने जा रहा है क्योंकि इस सौदे से ब्रिटिश बाजार में प्रतिस्पर्धा कमजोर हो सकती है।

इस बारे में टिप्पणी करने से अमेरिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प ने इनकार कर दिया। उसने गत अप्रैल में ब्रिटेन की कंपनी नुआंस कम्युनिकेशंस इंक के अधिग्रहण की घोषणा की थी। यह सौदा इस साल के अंत तक पूरा होना था, लेकिन उसे नियामकीय मंजूरी नहीं मिल पाई है।

नुआंस कम्युनिकेशंस आवाज की पहचान से संबंधित कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में अग्रणी मानी जाती है। उसने एपल के डिजिटल असिस्टेंट सिरी के विकास में भी अहम भूमिका निभाई थी। इसके करीब 7,100 कर्मचारी हैं।

अगर यह अधिग्रहण सौदा संपन्न हो जाता है, तो वर्ष 2016 में लिंक्डइन के बाद माइक्रोसॉफ्ट का दूसरा बड़ा अधिग्रहण होगा। उस समय माइक्रोसॉफ्ट ने 26 अरब डॉलर में लिंक्डइन का अधिग्रहण किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप के 7 सांसद और राज्यसभा में बहुमत से 18 सीट दूर NDA?, पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 पर क्या होगा असर

पूजा पाठPanchang 25 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 25 April 2026: आज मकर राशिवालों के ज्ञान में होगी वृद्धि, मेष राशि के जातक शत्रुओं से रहें सावधान

स्वास्थ्यचेचक और पोलियो के बाद अब मलेरिया को विदा करने की बारी

भारतगर्म हवा के गुंबद से बढ़ता धरती का तापमान 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, ग्राहकों और उनकी जमा राशि का क्या होगा?

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी