लाइव न्यूज़ :

UAE-Indian Wheat: यूएई का बड़ा फैसला, गेहूं और आटे के निर्यात और पुनर्निर्यात को चार महीने के लिए निलंबित किया, जानें क्या है कारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 15, 2022 20:00 IST

UAE-Indian Wheat: भारत द्वारा स्थानीय कीमतों में आई तेजी पर अंकुश के लिए पिछले महीने गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के बाद उठाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रतिबंध को मंत्रालय ने 'स्थगन' कहा है। इसे 13 मई से लागू किया गया है।भारत ने 4,69,202 टन गेहूं के निर्यात करने की अनुमति दी है।

UAE-Indian Wheat: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने भारत से आने वाले गेहूं और आटे के निर्यात और पुनर्निर्यात को चार महीने के लिए निलंबित करने का आदेश दिया है। खाड़ी देश के आर्थिक मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह कदम, भारत द्वारा स्थानीय कीमतों में आई तेजी पर अंकुश के लिए पिछले महीने गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के बाद उठाया गया है। इससे भारतीय गेहूं को यूएई के जरिये तीसरे देशों में नहीं पहुंचाया जा सकता है। इस प्रतिबंध को मंत्रालय ने 'स्थगन' कहा है। इसे 13 मई से लागू किया गया है।

भारत ने रोक से पहले जारी किए गए साख पत्र (एलसी) के आधार पर गेहूं निर्यात की अनुमति दी है। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले देशों को भी गेहूं का निर्यात किया जा सकता है। उस समय से भारत ने 4,69,202 टन गेहूं के निर्यात करने की अनुमति दी है।

संयुक्त अरब अमीरात के आर्थिक मंत्रालय ने कहा कि प्रतिबंध ‘‘गेहूं की सभी किस्मों पर लागू होता है।’’ भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने फरवरी में एक दूसरे के सामान पर सभी शुल्कों को खत्म करने के लिए व्यापक आर्थिक भागीदारी व्यापार समझौते (सीईपीए) पर हस्ताक्षर किए थे और पांच साल के भीतर अपने वार्षिक व्यापार को 100 अरब डॉलर तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा था।

यह समझौता एक मई से प्रभावी हुआ है। मंत्रालय ने कहा, ‘‘हालांकि, भारत के गेहूं और आटे की किस्मों का निर्यात / पुन: निर्यात (जिनका 13 मई, 2022 से पहले देश में आयात किया गया है) करने की इच्छुक कंपनियों को मंत्रालय के समक्ष आवेदन देकर इसे यूएई से बाहर निर्यात करने की अनुमति लेनी होगी। उन्हें सभी दस्तावेज और फाइलें जमा करनी होंगी जो निर्यात से संबंधित आंकड़ों यानी उसके मूल उत्पत्ति स्थल, लेन-देन की तारीख इत्यादि को सत्यापित कर सके। 

टॅग्स :UAEनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित