लाइव न्यूज़ :

OYO Jobs Cut 2022: ओयो 3700 कर्मचारियों में करीब 600 की छंटनी करेगी, जानें असर

By भाषा | Updated: December 3, 2022 15:37 IST

OYO Jobs Cut 2022: टीम के आकार में लगभग 50 - 70 प्रतिशत की कटौती हुई है और लोगों को 30 दिनों में बिना किसी वेतन के कंपनी से बाहर निकलने के लिए कहा जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देचालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 63 करोड़ रुपये का कर-पूर्व लाभ (एबिटा) दर्ज किया है। अप्रैल-सितंबर 2022 की छमाही में उसका राजस्व 24 प्रतिशत बढ़कर 2,905 करोड़ रुपये हो गया।

OYO Jobs Cut 2022: आईपीओ लाने की तैयारी में जुड़ी यात्रा प्रौद्योगिकी फर्म ओयो ने शनिवार को बताया कि वह प्रौद्योगिकी और कॉरपोरेट क्षेत्र में 600 नौकरियों की कटौती करेगी इस तरह कंपनी अपने 3,700 कर्मचारियों में करीब 10 प्रतिशत को कम करेगी। साथ ही कंपनी संबंध प्रबंधन दल में करीब 250 लोगों की भर्ती भी करेगी।

ओयो ने कहा कि यह कदम उसके संगठनात्मक ढांचे में व्यापक बदलावों को लागू करने का हिस्सा है। कंपनी अपने उत्पाद और इंजीनियरिंग, कॉरपोरेट मुख्यालय और ओयो 'वैकेशन होम्स' के दल का आकार घटा रही है। इसके अलावा संबंध प्रबंधन और कारोबार विकास के क्षेत्र में भर्ती की जा रही है।

एक बयान में कहा गया, ''ओयो अपने 3,700 कर्मचारियों में 10 प्रतिशत को कम करेगी, जिसमें 250 सदस्यों की नयी भर्ती और 600 कर्मचारियों की छंटनी शामिल है।'' कंपनी ने बताया कि सुचारू कामकाज के लिए उत्पाद और इंजीनियरिंग टीमों का विलय किया जा रहा है। बेहतर उपभोक्ता और पार्टनर सेवा के लिए संबंध प्रबंधन दल में 250 सदस्यों को जोड़ा जाएगा।

इससे कंपनी के मंच पर होटलों की संख्या बढ़ाने में मदद मिलेगी। ओयो के संस्थापक और समूह सीईओ रितेश अग्रवाल ने कहा, ''हम यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे कि जिन लोगों को हम जाने दे रहे हैं, उनमें से अधिकांश को अच्छी जगह काम मिल जाए। इन कर्मचारियों का समर्थन करने के लिए ओयो टीम का प्रत्येक सदस्य और खुद मैं सक्रिय रूप से काम करूंगा।''

टॅग्स :OYOनौकरीjobs
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार पुलिस में बंपर बहाली; कांस्टेबल और SI के 37,978 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

कारोबार15 वर्ष और अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर बढ़कर अप्रैल में 5.2 प्रतिशत?, 6 महीने के उच्च स्तर पर आंकड़े

कारोबारAmazon hiring: 30,000 कर्मचारियों की छंटनी के बाद, कंपनी AI रिक्रूटमेंट टूल्स शुरू करते हुए बना रही है 11,000 नई भर्तियां करने की योजना

भारतउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्डः 2026 में 100000 नई भर्ती, होमगार्ड, सिविल पुलिस, एसआई में नौकरी की भरमार?

कारोबारOracle Layoffs: एक ही झटके में 30,000 कर्मचारियों को निकाला?, अमेरिका, भारत, कनाडा और लैटिन अमेरिका में छंटनी, ई मेल कर दी सूचना?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी