लाइव न्यूज़ :

देश के शहरीकरण में कार्बन उत्सर्जन में कमी पर विशेष जोर होना चाहिए: पुरी

By भाषा | Updated: April 22, 2021 16:31 IST

Open in App

मुंबई, 22 अप्रैल केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में शहरीकरण के साथ कार्बन उत्सर्जन में कमी पर विशेष रूप से ध्यान होना चाहिए।

‘एक दुनिया, एक हकीक़त’विषय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आवास एवं शहरी कार्य मंत्री पुरी ने कहा कि सरकार ने वैश्विक आवास प्रौद्योगिकी चुनौती पेश की है जिसका मकसद शहरीकरण के मामले में सतत समाधान तलाश करना है।

उन्होंने सम्मेलन में कहा, ‘‘हम सभी जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभाव से अवगत हैं। शहरीकरण के साथ कार्बन उत्सर्जन में कमी पर मुख्य रूप से ध्यान होना चाहिए। यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य के लिए यह जिम्मेदारी है।’’

पुरी ने कहा कि आवास प्रौद्योगिकी चुनौती इमारतों और मकानों को अधिक सतत और टिकाऊ व्यवहारिक समाधान लाएगी।

नागर विमानन मंत्री की भी जिम्मेदारी संभाल रहे पुरी ने कहा कि भारत संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों को निर्धारित समयसीमा 2030 तक हासिल करने के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि 2014 में राजग के सत्ता में आने के बाद सरकार द्वारा शहरीकरण कार्यक्रमों के शुभारंभ के बाद लक्ष्य को अपनाया गया था

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता कार्यक्रम, स्मार्ट सिटी कार्यक्रम के तहत आधुनिक शहरों समेत शहरीकरण के क्षेत्र में बड़े स्तर पर निवेश किये गये हैं।

पुरी ने कहा कि नीति का मुख्य मकसद लोगों के जीवन को सुगम और बेहतर बनाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग! 

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?