लाइव न्यूज़ :

भारत में वाहन उद्योग के विकास की कहानी जल्द ‘ढह’ सकती हैः टाटा मोटर्स

By भाषा | Updated: September 5, 2019 21:01 IST

टाटा मोटर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक गुंटेर बुश्चेक ने कहा कि उपभोक्ता धारणा कमजोर होने और नकदी की कमी की वजह से वाहन उद्योग की बिक्री में जोरदार गिरावट आ रही है। हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार द्वारा हालिया घोषित उपायों से वाहन उद्योग सतर्कता से मौजूदा स्थिति से उबर सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देवास्तव में यह एक नाटकीय तरीका है और इसे पूरा करें। भारत के वाहन उद्योग के विकास की कहानी समाप्त होने वाली है।मैंने पहली तिमाही में प्रकाशित आंकड़े देखे हैं। उसके बाद जुलाई और अगस्त के आंकड़े भी देखे हैं।

भारत के वाहन उद्योग के विकास की कहानी जल्द ‘ढह’ सकती है। टाटा मोटर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक गुंटेर बुश्चेक ने बृहस्पतिवार को वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम के सालाना सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही।

बुश्चेक ने कहा कि उपभोक्ता धारणा कमजोर होने और नकदी की कमी की वजह से वाहन उद्योग की बिक्री में जोरदार गिरावट आ रही है। हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार द्वारा हालिया घोषित उपायों से वाहन उद्योग सतर्कता से मौजूदा स्थिति से उबर सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘वास्तव में यह एक नाटकीय तरीका है और इसे पूरा करें। भारत के वाहन उद्योग के विकास की कहानी समाप्त होने वाली है।’’ बाद में अलग से बातचीत में अपने बयान को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पहली तिमाही में प्रकाशित आंकड़े देखे हैं। उसके बाद जुलाई और अगस्त के आंकड़े भी देखे हैं। मैंने यह नहीं कहा कि कहानी समाप्त हो गई है।

यह कहा है कि समाप्त होने वाली है।’’ उन्होंने कहा कि वाहन विनिर्माता इस चुनौती से निपटने के लिए उत्पादन को मांग से समायोजित कर रहे हैं। इस साल के दौरान ‘ब्लॉक क्लोजर’ एक प्रमुख शब्द बन चुका है।’’ सरकार के हालिया कदमों का स्वागत करते हुए बुश्चेक ने उम्मीद जताई कि चीजें बदलेंगी लेकिन आगे का रास्ता काफी चुनौतीपूर्ण है। 

टॅग्स :मोदी सरकारटाटा मोटर्सनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम