लाइव न्यूज़ :

डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे की गिरावट के साथ 73.66 रुपये प्रति डॉलर

By भाषा | Updated: December 10, 2020 19:12 IST

Open in App

मुंबई, 10 दिसंबर रुपये में दो दिनों से जारी तेजी थम गई। अमेरिकी मुद्रा में तेजी लौटने और कमजोर घरेलू शेयर बाजार के बीच अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपया प्रति डॉलर नौ पैसे की हानि के साथ 73.66 पर बंद हुआ।

अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सुबह रुपया, प्रति डालर 73.68 पर खुला और कारोबार के दौरान 73.62 के दिन के उच्चतम स्तर और 73.77 के निम्न स्तर को छूने के बाद कारोबार की समाप्ति पर पिछले दिन के बंद भाव के मुकाबले नौ पैसे की गिरावट के साथ 73.66 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बुधवार को रुपये की विनिमय दर तीन पैसे की तेजी दर्शाती करीब सात सप्ताह के उच्चतम स्तर 73.57 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुयी थी।

बाजार सूत्रों ने कहा कि रुपये में एक सीमित दायरे में कारोबार हुआ।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 91.00 रह गया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सेसेक्स 143.62 अंक की गिरावट के साथ 45,959.88 अंक पर बंद हुआ।

विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल बने हुए है। स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने बुधवार को 3,564.23 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की।

वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड वायदा 0.78 प्रतिशत की तेजी के साथ 49.24 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसिगरेट पीते कगिसो रबाडा की क्लिप वायरल?, फिर सवालों के घेरे में गुजरात टाइटन्स के तेज गेंदबाज, वीडियो

भारतकौन हैं ज्ञानेंद्र विश्वकर्मा?, अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय सचिव बने

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

भारत140 करोड़ देशवासियों का अपमान, एकनाथ शिंदे ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर हुआ तब भी कांग्रेस के लोग पाकिस्तान की बोली बोल रहे थे?, वीडियो

भारतपप्पू यादव पागल हो गए हैं?, विधायक अनंत कुमार सिंह ने कहा-अपनी पत्नी कहां हैं?, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट