लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में फसल बीमा पॉलिसियों की संख्या एक करोड़ से ज्यादा: कृषि मंत्री

By भाषा | Updated: November 29, 2021 17:15 IST

Open in App

जयपुर, 29 नवंबर कृषि मंत्री लालचन्द कटारिया ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार के नवाचारों, निरन्तर प्रचार-प्रसार व किसानों को समय पर बीमा दावों का भुगतान करने से प्रदेश में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लगातार लोकप्रिय हुई है और वर्ष 2020-21 में यहां फसल बीमा पॉलिसियों की संख्या एक करोड़ से ऊपर पहुंच गई है।

कटारिया ने अपने कार्यालय से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार रथों को रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि राज्य में वर्ष 2018-19 में लगभग 78 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल का फसल बीमा हुआ था, जो बढ़कर 2020-21 में करीब एक करोड़ 13 लाख हेक्टेयर हो गया है। इसी प्रकार फसल बीमा पॉलिसियों की कुल संख्या 2018-19 में 72 लाख थी जो 20-21 में बढ़कर 1.07 करोड़ हो गई है।

कृषि मंत्री ने बताया कि राज्य में पिछले तीन साल में 80 लाख से ज्यादा किसानों को लगभग 13 हजार करोड़ रुपये के बीमा दावों का भुगतान किया गया है। हनुमानगढ़ जिले के अलावा रबी 2020-21 तक के समस्त बीमा दावों का भुगतान किया जा चुका है।

उन्होंने राज्यांश प्रीमियम भुगतान की जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान सरकार ने अपने अबतक के कार्यकाल में गत सरकार के बकाया राज्यांश प्रीमियम के साथ-साथ रबी 2020-21 तक के लिए समस्त राज्यांश प्रीमियम का भुगतान बीमा कंपनियों को कर दिया है। खरीफ 2021 के लिए राज्यांश प्रीमियम भुगतान प्रक्रियाधीन है।

कटारिया ने बयान में बताया कि राज्य सरकार की ओर से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को बेहतर बनाने के लिए निरंतर नवाचार किए जा रहे हैं।

कृषि आयुक्त डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि राज्य में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में सात बीमा कंपनियों द्वारा फसल बीमा का काम किया जा रहा है। खरीफ में 19 तथा रबी में 17 फसलों का बीमा जिलों में बोई गई फसलों के हिसाब से किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब