लाइव न्यूज़ :

राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा अधिकृत संयंत्रों पर ही होगी वाहनों को स्क्रैप करने की सुविधा

By भाषा | Updated: March 18, 2021 23:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 मार्च सरकार ने गुरुवार को पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग संयंत्रों (आरवीएसएफ) की स्थापना के लिए बहुप्रतीक्षित मसौदा दिशानिर्देशों को जारी किया, जिसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में संबंधित एजेंसियों द्वारा मंजूरी मिलने के बाद संयंत्रों को स्थापित किया जा सकेगा।

मसौदा दिशानिर्देशों के अनुसार पुराने वाहनों को पंजीकृत संस्थाओं द्वारा स्क्रैप किया जाएगा।

मसौदा अधिसूचना के मुताबिक वाहनों का जीवनकाल खत्म करने के बाद स्क्रैपिंग को एक पंजीकृत स्क्रैपर द्वारा तय प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नयी वाहन कबाड़ (स्क्रैपिंग) नीति को ऑटोमोबाइल क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण सुधार करार देते हुए कहा कि इससे सड़क सुरक्षा में सुधार होगा, वायु प्रदूषण में कमी आयेगी तथा ईंधन की खपत और तेल आयात में भी कमी आयेगी।

लोकसभा में वाहन स्क्रैपिंग नीति की घोषणा करते हुए गडकरी ने इस संबंध में बयान दिया। उन्होंने कहा कि देश में ऑटोमोबाइल क्षेत्र का आकार 4.50 लाख करोड़ रूपये का है और अगले पांच वर्षों में यह बढ़कर 10 लाख करोड़ रूपये का होने की उम्मीद है।

उन्होंने दावा किया, ‘‘ पांच वर्ष में हिन्दुस्तान का ऑटोमोबाइल क्षेत्र दुनिया में पहले नंबर पर पहुंच जायेगा।’’

गडकरी ने सांसदों सहित आम लोगों से धीरे-धीरे जैव ईंधन और विद्युत चालित वाहन अपनाने की अपील की।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस नीति को जर्मनी, ब्रिटेन, जापान जैसे देशों के विश्वस्तरीय मानकों के आधार पर तैयार किया गया है। इसे आम लोगों के सुझावों के लिए 30 दिनों तक सार्वजनिक रखा जायेगा।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने कहा कि इस नीति के दायरे में 20 साल से ज्यादा पुराने लगभग 51 लाख हल्के मोटर वाहन (एलएमवी) और 15 साल से अधिक पुराने 34 लाख अन्य एलएमवी आएंगे।

उन्होंने कहा कि इसके तहत 15 लाख मध्यम और भारी मोटर वाहन भी आएंगे जो 15 साल से ज्यादा पुराने हैं और वर्तमान में इनके पास फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं है।

वाहन स्क्रैपिंग नीति के फायदों का उल्लेख करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि इससे अवशिष्ट धातु का पुनर्चक्रण (रिसाइक्लिंग) हो सकेगा, सड़क सुरक्षा में सुधार होगा, वायु प्रदूषण में कमी आएगी, मौजूदा वाहनों की बेहतर दक्षता के कारण ईंधन की खपत कम होगी जिससे तेल आयात में कमी आएगी और निवेश को गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि इससे सड़क सुरक्षा में सुधार होगा। इसके अलावा, प्लास्टिक, स्टील और तांबे जैसी पुनर्नवीकरणीय सामग्री का दोबारा उपयोग किया जा सकता है और इस प्रकार वाहनों की लागत कम हो सकती है।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने कहा कि पुराने वाहनों की स्क्रैपिंग से देश में वाहन बिक्री को भी बढ़ावा मिलेगा, जो वाहन उद्योग को बढ़ाएगा।

लिथियम आयन बैटरी का जिक्र करते हुए गडकरी ने कहा कि यह धारणा गलत है कि लिथियम बैटरी को बाहर से मंगाया जाता है जबकि 81 प्रतिशत लिथियम बैटरी देश में ही बनती हैं।

उन्होंने कहा कि एक साल में लिथियम आयन बैटरी पूर्ण रूप से भारत में बनने लगेंगी।

गडकरी ने कहा कि सार्वजनिक निजी गठजोड़ (पीपीपी) के तहत सरकार वाहन लाइसेंस संस्थान, फिटनेस सेंटर, प्रदूषण जांच केंद्र खोलने की पहल कर रही है। सरकार इसमें सहयोग करेगी।

उन्होंने देश में 22 लाख ड्राइवरों की कमी होने का उल्लेख भी किया।

सरकार ने इस बजट में इस नीति का प्रस्ताव किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 28 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 28 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए उतार-चढ़ाव का दिन, जानें अपनी राशि का भविष्य

विश्वसवाल है ईरान की जनता क्या चाहती है?

भारतजानलेवा लू से मिलती अल नीनो की आहट

क्रिकेटDC vs RCB: हेजलवुड-भुवी का कहर, 9 रन पर 6 विकेट, RCB ने ऐसे जीता वन-साइडेड मैच

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 27 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,240 प्रति 10 ग्राम

कारोबारOracle Layoffs: एक ही झटके में 30,000 कर्मचारियों को निकाला?, अमेरिका, भारत, कनाडा और लैटिन अमेरिका में छंटनी, ई मेल कर दी सूचना?

कारोबार17,18,058 अरेस्ट और 11,37,731 मामले दर्ज?, बिहार में 1 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2026 के बीच शराबबंदी कानून को लेकर आंकड़े जारी

कारोबारभारत-न्यूजीलैंड FTA पर हस्ताक्षर: $20 अरब का निवेश, 5,000 वीज़ा और ड्यूटी-फ्री एक्सेस, जानें मुख्य विशेषता

कारोबार41,823 स्कूलों में नहीं हुआ एक भी एडमिशन?, योगी सरकार के स्कूल चलो अभियान को झटका!, देखिए जिलेवार आंकड़े