लाइव न्यूज़ :

Thane: लो जी सौगात?, जल टैक्सी सेवा से नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक 17 मिनट में पहुंचे!, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा-समय और पैसा की बचत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 18, 2024 11:10 IST

बाहरी यातायात का मार्ग परिवर्तित हो जाएगा तथा महानगरीय क्षेत्रों में भीड़भाड़ कम हो जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्दे20 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है।हवाई अड्डे का परिचालन मार्च 2025 में शुरू होने की उम्मीद है।हवाई अड्डे के पास ‘जेटी’ का निर्माण पहले ही किया जा चुका है।

Thane: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि प्रस्तावित जल टैक्सी सेवा से लोग मुंबई में कहीं से भी आगामी नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक 17 मिनट में पहुंच सकेंगे। इससे यात्रा का समय कम होगा। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री रविवार रात महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने मुंबई तथा ठाणे में संपर्क में बदलाव लाने और यातायात की भीड़भाड़ को कम करने के मकसद से सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं को रेखांकित किया। राज्य में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है।

नवी मुंबई में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का परिचालन मार्च 2025 में शुरू होने की उम्मीद है। गडकरी ने कहा कि प्रस्तावित जल टैक्सी सेवा शुरू होने पर यात्रियों को मुंबई के किसी भी हिस्से से नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक पहुंचने में ‘‘केवल 17 मिनट ’’ लगेंगे। मंत्री ने कहा कि इस पहल का समर्थन करने के लिए हवाई अड्डे के पास ‘जेटी’ का निर्माण पहले ही किया जा चुका है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मुंबई और ठाणे के आसपास के विशाल समुद्री मार्गों का इस्तेमाल कर हम यातायात की भीड़ और वायु प्रदूषण को काफी हद तक कम कर सकते हैं।’’ मुंबई और पुणे में यातायात संबंधी समस्याओं पर गडकरी ने नयी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का उल्लेख किया। इसके पूरी तरह शुरू हो जाने पर बाहरी यातायात का मार्ग परिवर्तित हो जाएगा तथा महानगरीय क्षेत्रों में भीड़भाड़ कम हो जाएगी।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024Thane Policeनितिन गडकरीAirports Authority of India
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबार2024 में 96997 रुपये में खरीदा?, खराब इलेक्ट्रिक स्कूटर बदलिए या पूरा पैसा लौटाए?, उपभोक्ता आयोग ने ओला इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजीज को दिया ऑर्डर?

भारतNoida International Airport: सिर्फ एक रनवे नहीं, गेम चेंजर है जेवर एयरपोर्ट; जानिए 10 बड़ी बातें

कारोबारनोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्टः 11,200 करोड़ रुपए निवेश, 1.38 लाख वर्ग मीटर में फैला, हर साल 1.2 करोड़ यात्री आएंगे?, 3,900 मीटर लंबा रनवे, जानिए खासियत

कारोबारगोपालगंज, बेगूसराय, भागलपुर और छपरा में नए एयरपोर्ट?, केंद्र सरकार ने दी बिहार को तोहफा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो