लाइव न्यूज़ :

Telangana Budget 2025 updates: 3.05 लाख करोड़ रुपये का बजट?, यहां-यहां होंगे खर्च, देखें 10 प्वाइंट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 19, 2025 13:54 IST

Telangana Budget 2025 LIVE updates: अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति कल्याण मद में क्रमशः 40,232 करोड़ रुपये और 17,169 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने कृषि विभाग के लिए 24,439 करोड़ रुपये के आवंटन का प्रस्ताव किया है।समान वितरण तथा असमानताओं से मुक्त व्यवस्था स्थापित करने के लिए यह बजट तैयार किया है।गृह विभाग को 10,188 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

Telangana Budget 2025 LIVE updates: तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए करीब 3.05 लाख करोड़ रुपये का बजट बुधवार को पेश किया। इसमें कल्याणकारी योजनाओं के लिए बड़ा आवंटन किया गया है। राज्य के उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने राज्य विधानसभा में वित्तीय दस्तावेज पेश करते हुए कहा कि बजट में 2,26,982 करोड़ रुपये का राजस्व व्यय और 36,504 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय का अनुमान है। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कुल 3,04,965 करोड़ रुपये का व्यय प्रस्तावित कर रहा हूं, जिसमें राजस्व व्यय 2,26,982 करोड़ रुपये और पूंजीगत व्यय 36,504 करोड़ रुपये होगा।’’ राज्य सरकार ने कृषि विभाग के लिए 24,439 करोड़ रुपये के आवंटन का प्रस्ताव किया है।

इसमें रायथु भरोसा योजना भी शामिल है, जिसके तहत प्रत्येक किसान को निवेश सहायता के रूप में प्रति वर्ष 12,000 रुपये प्रति एकड़ और किसानों से खरीदे गए उत्तम किस्म के धान के लिए 500 रुपये प्रति क्विंटल का अतिरिक्त प्रोत्साहन मिलता है। पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग के लिए 31,605 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं, जबकि शिक्षा विभाग को 23,108 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति कल्याण मद में क्रमशः 40,232 करोड़ रुपये और 17,169 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। विक्रमार्क ने कहा, ‘‘ धर्मनिरपेक्ष मूल्यों से प्रेरित होकर कांग्रेस सरकार ने समाज के सभी वर्गों को संसाधनों के समान वितरण तथा असमानताओं से मुक्त व्यवस्था स्थापित करने के लिए यह बजट तैयार किया है।’’

उन्होंने कहा कि अगले दशक के लिए सरकार के रणनीतिक खाके में वर्तमान 200 अरब अमेरिकी डॉलर की राज्य अर्थव्यवस्था को पांच गुना बढ़ाकर 1000 अरब डॉलर की बनाने की परिकल्पना की गई है। मंत्री ने बताया कि बजट में सिंचाई विभाग के लिए 23,373 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए, जबकि गृह विभाग को 10,188 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

टॅग्स :तेलंगानाबजट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतDelhi Budget 2026: दिल्ली का 'ग्रीन बजट' 2026, 21% पैसा सिर्फ पर्यावरण पर!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम