लाइव न्यूज़ :

Tech industry layoffs 2024: जुलाई में 10 हजार ने गंवाई नौकरी, टेक कंपनियों में छंटनी का दौर जारी, एआई भी छीन रहा काम

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 5, 2024 12:39 IST

Tech industry layoffs 2024: टेक कंपनियों में छंटनी का दौर जारी है। जुलाई 2024 में 34 प्रौद्योगिकी कंपनियों में 10 हजार से ज्यादा लोग अपनी नौकरी खो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजुलाई में 10 हजार ने गंवाई नौकरी, टेक कंपनियों में छंटनी का दौर जारीमाइक्रोसॉफ्ट ने पिछले दो महीने में 1,000 से ज्यादा कर्मचारियों की छँटनी कर दी हैसॉफ्टवेयर दिग्गज यूकेजी ने 2,200 नौकरियों में कटौती की है।

Tech industry layoffs 2024: टेक कंपनियों में छंटनी का दौर जारी है। जुलाई 2024 में  34 प्रौद्योगिकी कंपनियों में 10 हजार से ज्यादा लोग अपनी नौकरी खो चुके हैं। ये साल कर्मचारियों के लिए अब तक भयावह रहा है और 2024 के लिए कुल छंटनी संख्या अब दुनिया भर की 384 कंपनियों से 124,517 कर्मचारियों तक पहुंच गई है।

इंटेल में बड़े पैमाने पर छंटनी (Intel mass layoffs)

टेक दिग्गज इंटेल ने 2025 के लिए 10 बिलियन डॉलर की लागत बचाने का फैसला किया है। कंपनी 15,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। यह सके कार्यबल के 15% से अधिक का प्रतिनिधित्व करता है। इंटेल के सीइओ पैट जेल्सिंगर ने इसके पीछे उम्मीद से कम लाभ एआई का हवाला दिया है। कंपनी की योजना 2024 के अंत तक अधिकांश छंटनी को पूरा करने की है।

माइक्रोसॉफ्ट ने भी कम किए कर्मचारी (Microsoft lays off)

माइक्रोसॉफ्ट ने पिछले दो महीने में 1,000 से ज्यादा कर्मचारियों की छँटनी कर दी है। जून में, माइक्रोसॉफ्ट ने मिक्स्ड रियलिटी और एज़्योर 'मूनशॉट्स' विभागों में लगभग 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया।  एक महीने बाद, जुलाई में, कई कर्मचारियों को जाने के लिए कहा गया। हालाँकि Microsoft ने नौकरी में कटौती के नवीनतम दौर की पुष्टि नहीं की है।

यूकेजी ने 2,200 नौकरियों में कटौती की (UKG lays off)

सॉफ्टवेयर दिग्गज यूकेजी ने 2,200 नौकरियों में कटौती की है। मैसाचुसेट्स स्थित सॉफ्टवेयर कंपनी यूकेजी ने जुलाई में बड़े पैमाने पर छंटनी की और  लगभग 2,200 कर्मचारी निकाल दिए। 

इंटुइट ने 1,800 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला (Intuit lays off)

कैलिफोर्निया स्थित वित्तीय प्रबंधन सॉफ्टवेयर फर्म इंटुइट इंक ने 1,800 नौकरियों को खत्म करने की योजना की घोषणा की, जो उसके लगभग 10% कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करती है। यह जुलाई में तकनीकी क्षेत्र में दूसरी सबसे बड़ी छंटनी घटना है।

डायसन ने निकाले 1 हजार कर्मचारी (Dyson lays off)

ब्रिटिश उपकरण निर्माता डायसन ने यूके में लगभग 1,000 नौकरियों में कटौती करने की योजना की घोषणा की, जिससे उसके स्थानीय कार्यबल का एक चौथाई से अधिक प्रभावित होगा। सीईओ हनो किर्नर ने पुनर्गठन के कारणों के रूप में भयंकर प्रतिस्पर्धा और तेजी से नवाचार का हवाला दिया। 

ReshaMandi ने 80% कर्मचारियों की छँटनी की

बेंगलुरु के स्टार्टअप ReshaMandi ने 80% कर्मचारियों की छँटनी कर दी। रेशम धागा उत्पादों में विशेषज्ञता रखने वाले बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप रेशामंडी ने सीरीज बी फंडिंग हासिल करने में विफल रहने के बाद अपने 80% कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। स्टार्टअप के कर्मचारियों की संख्या जनवरी 2023 में 500 से घटकर साल के अंत तक लगभग 100 हो गई। रिपोर्टों से पता चलता है कि 300 पूर्व कर्मचारी अभी भी अंतिम बकाया और वेतन का इंतजार कर रहे हैं।

कू ने परिचालन बंद किया ( Koo shut downs operations)

भारतीय माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म कू, जिसे कभी एक्स (पूर्व में ट्विटर) के संभावित प्रतिद्वंद्वी के रूप में देखा जाता था, ने डेलीहंट के साथ अधिग्रहण वार्ता विफल होने के बाद परिचालन ही बंद कर दिया। कंपनी ने कथित तौर पर सितंबर 2021 तक लगभग 200 कर्मचारियों को नियुक्त किया था। अब भी कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है।

टॅग्स :माइक्रोसॉफ्टनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स