लाइव न्यूज़ :

टाटा स्टील अगले तीन साल में झारखंड में 3,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

By भाषा | Updated: August 28, 2021 16:27 IST

Open in App

घरेलू इस्पात कंपनी टाटा स्टील ने अगले तीन साल के दौरान क्षमता विस्तार के लिए झारखंड में 3,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा झारखंड औद्योगिक एवं निवेश संवर्द्धन नीति (जेआईआईपीपी) के शुभारंभ के मौके पर कंपनी ने यह प्रतिबद्धता जताई। झारखंड सरकार का लक्ष्य दो दिन के निवेशक सम्मेलन के जरिये राज्य में एक लाख करोड़ रुपये का निवेश लाने और पांच लाख रोजगार के अवसरों के सृजन का है। यह सम्मेलन शनिवार को संपन्न हुआ। टाटा स्टील के उपाध्यक्ष (कॉरपोरेट सेवाएं) चाणक्य चौधरी ने कहा, ‘‘टाटा स्टील की योजना राज्य में अगले तीन साल में 3,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की है।’’ चौधरी ने कहा कि टाटा स्टील झारखंड में 114 साल से है। यह इस्पात कंपनी का घर है। सोरेने कहा, ‘‘आप झारखंड परिवार का हिस्सा हैं। हम चाहते हैं कि हमारा परिवार और आगे बढ़े।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक नीति का अद्यतन किया जा रहा है। यह राज्य के लिए गौरव की बात है कि टाटा स्टील ने झारखंड में निवेश की इच्छा जताई है। टाटा स्टील एशिया की निजी क्षेत्र की पहली एकीकृत कंपनी है। यह खनन से लेकर विनिर्माण तथा तैयार उत्पादों के विपणन का काम करती है। यह टाटा समूह की प्रमुख कंपनी है। टाटा स्टील दुनिया की शीर्ष 10 इस्पात कंपनियों में आती है। कंपनी की कच्चे इस्पात की सालाना क्षमता 3.4 करोड़ टन की है। कंपनी का राजस्व 1,84,191.47 करोड़ रुपये है। यह दुनिया की भौगोलिक रूप से सबसे अधिक विविधता वाली कंपनी है। कंपनी का परिचालन 26 देशों में है। दुनिया के 50 से ज्यादा देशों में कंपनी की वाणिज्यिक उपस्थिति है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

कारोबारJharkhand Budget 2026: 1,58,560 करोड़ रुपए का 'अबुआ दिशोम बजट'?, महिला किसान खुशहाली योजना और बनेंगे 5 झारखण्ड बालिका आवासीय विद्यालय, देखिए मुख्य बातें

क्राइम अलर्टझारखंड हालातः बच्चा चोरी की अफवाह और एक जिले से दूसरे जिले नहीं जा रहे लोग?, 7 दिन में 12 से ज्यादा घटनाएं

क्राइम अलर्ट‘डायन’ होने का आरोप लगाकर 12 लोगों ने 32 वर्षीय महिला और 2 माह के नवजात शिशु को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया, जान बचाकर भागने में सफल गंभीर रूप से झुलसा पति

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?