लाइव न्यूज़ :

टाटा स्टील आरआईएनएल के अधिग्रहण की इच्छुक: सीईओ टी वी नरेंद्रन

By भाषा | Updated: August 17, 2021 14:25 IST

Open in App

घरेलू इस्पात कंपनी टाटा स्टील के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन ने कहा कि उनकी कंपनी सार्वजनिक क्षेत्र की राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) के अधिग्रहण की इच्छुक है। इस्पात मंत्रालय के तहत आने वाली आरआईएनएल आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में स्थित है और 73 लाख टन क्षमता वाले संयंत्र का संचालन करती है। इसे भारत का पहला तटीय एकीकृत इस्पात संयंत्र होने का गौरव हासिल है। आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने 27 जनवरी को आरआईएनएल में सरकार की पूरी हिस्सेदारी के विनिवेश को अपनी सैद्धांतिक मंजूरी दी थी। आरआईएनएल को विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र या विजाग स्टील भी कहा जाता है। आरआईएनएल के अधिग्रहण में टाटा स्टील की दिलचस्पी के बारे में पूछने पर नरेंद्रन ने हां में जवाब दिया। उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हां! अधिग्रहण के जरिए वृद्धि के साथ ही यह इसलिए भी एक बड़ा अवसर है, क्योंकि यह पूर्व में भी है और दक्षिण में भी है... यह एक तटीय संयंत्र है, इसलिए इसके कई फायदे हैं।’’ आरआईएनएल के पास लगभग 22,000 एकड़ भूमि है और गंगावरम बंदरगाह तक उसकी पहुंच है, जहां कोकिंग कोल जैसा कच्चा माल आता है। आरआईएनएल भारत के पूर्वी तट पर स्थित है, इसलिए अधिग्रहण से टाटा स्टील को दक्षिण पूर्व एशियाई बाजारों तक अधिक पहुंच मिलेगी। नरेंद्रन ने आगे कहा कि टाटा स्टील ने ओडिशा स्थित इस्पात विनिर्माता नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड (एनआईएनएल) के लिए भी अभिरुचि पत्र (ईओआई) जमा किया है। एनआईएनएल एक संयुक्त उद्यम कंपनी है, जिसमें चार केंद्रीय पीएसयू - एमएमटीसी, राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी), भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) और मेकॉन, तथा ओडिशा सरकार की दो कंपनियां आईपीआईसीओएल और ओडिशा माइनिंग कॉरपोरेशन (ओएमसी) की हिस्सेदारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा