लाइव न्यूज़ :

टाटा मोटर्स ने नेक्सॉन और टियागो EV के घटाए दाम, ग्राहकों के लिए ये है नई एक्स-शोरूम कीमत, यहां पढे़ं

By आकाश चौरसिया | Updated: February 13, 2024 17:00 IST

कंपनी ने बताया कि रेट को कम इसलिए किया गया है क्योंकि अभी बाजार में बैटरी के दाम घटे हैं और इससे उन सभी ग्राहकों को फायदा होगा, जो ईवी व्हीकल को खरीदने चाहते हैं। लंबी रेंज की ईवी नेक्सॉन (465 किलोमीटर)  की शुरुआत अब 16.99 लाख रुपए होगी। 

Open in App
ठळक मुद्देटाटा मोटर्स ने इन दो ईवी के रेट घटाएंकंपनी ने इसके लिए इन कीमतों को बताया जिम्मेदारअब कंपनी का दावा कि ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक अपनी पहुंच बनाना

नई दिल्ली: टाटा मोटर्स ने नेक्सॉन के इलेक्ट्रिक व्हीकल की कीमत में 1.20 लाख रुपए घटा दी है। ईवी की कीमत की शुरुआत 14.49 लाख रुपए से होती है। दूसरी ओर कंपनी ने टियागो ईवी भी 70,000 रुपए सस्ती कर दिया है और अब कार की कीमत 7.99 लाख रुपए (एक्स शोरूम) पहुंच गया है। 

कंपनी ने बताया कि रेट को कम इसलिए किया गया है क्योंकि अभी बाजार में बैटरी के दाम घटे हैं और इससे उन सभी ग्राहकों को फायदा होगा, जो ईवी व्हीकल को खरीदने चाहते हैं। लंबी रेंज की ईवी नेक्सॉन (465 किलोमीटर)  की शुरुआत अब 16.99 लाख रुपए होगी। 

कंपनी के मुख्य कर्मिशयल अधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने इसपर बात करते हुए कहा कि बैटरी की कीमतें कहीं न कहीं कुल लागत कीमत पर जुड़ती है और इनके घटने से रेट कम हो गए हैं। उन्होंने ये भी कहा कि अभी ही नहीं आने वाले समय में इस तरह और कीमतें घट सकती है। उन्होंने ये भी कहा कि इन कीमतों से कंपनी ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक अपनी पहुंच बनाएगी। 

नेक्सॉन ईवी क्यों है खासनेक्सॉन ईवी में नए फ्रंट और रियर लुक सामने आए हैं, साथ ही इसमें ग्रिल और ट्राई-एरो डिजाइन की साज सज्जा भी इस बार की गई है। नेक्सॉन ईवी के कई वेरिएंट बाजार में उपलब्ध है, जिसकी कीमत 17.06 लाख रुपए से शुरू होती थी। नेक्सॉन ईवी का केंद्र बिंदु सेकेंड जेनरेशन इलेक्ट्रिक मोटर कार है, जो पिछले मॉडल से 20 किलो हल्की है और तेजी से रफ्तार पकड़ती है। इसके अलावा ईवी कार 145 हॉर्सपॉवर और 215 नैनोमीटर का टॉर्क के साथ उपलब्ध है। 

नेक्सॉन ईवी में दो बैटरी का ऑप्शन दिया हुआ है। इसमें 332.8 वोल्ट बैटरी बैकअप और 40.5 किलोमीटर प्रति घंटे के साथ नई नेक्सॉन ईवी मैक्स आ रही है। इसे देखते हुए ऑटोकार ने एक अनुभव लिया और तब उन्होंने करीब 273 किलोमीटर एक बार की बैटरी बैकअप में चलने वाली नेक्सॉन ईवी की टेस्ट ड्राइव ली, जिसमें बताया कि यह औसत नतीजे शहर में 6.9 किलोमीटर प्रति घंटा और 6.73 किलोमीटर प्रति घंटा स्पीड हाईवे पर पहुंची।

टॅग्स :टाटाTata Company
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

भारतहवाई दुर्घटनाः 1966 से 2026, होमी भाभा से लेकर अजित पवार?, देखिए 12 बड़ी दुर्घटना और देश ने खो दिए बड़े दिग्गज?

स्वास्थ्यटाटा मुंबई मैराथन में देशभर से 15 चाइल्डहुड कैंसर सर्वाइवर लेंगे हिस्सा

कारोबारसाल 2025ः 45.5 लाख यात्री वाहनों की बिक्री, 2024 के 43.05 लाख वाहनों से 6 प्रतिशत अधिक, जीएसटी दरों में कटौती से फर्राटा

कारोबारविश्व विजेता बेटियों का सम्मान?, टाटा सिएरा की पहली खेप भारतीय महिला क्रिकेट टीम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम