लाइव न्यूज़ :

Tamil Nadu government: 275670 कर्मचारियों को तोहफा?, 8400 से लेकर 16800 रुपये का बोनस, 369.65 करोड़ रुपये खर्च करेगी तमिलनाडु सरकार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 11, 2024 11:57 IST

Tamil Nadu government: समूह सी और डी के तहत लाभ कमाने वाले सार्वजनिक उपक्रमों के सभी पात्र श्रमिकों को न्यूनतम 8,400 रुपये और अधिकतम 16,800 रुपये का बोनस दिया जाएगा, जो 8.33 प्रतिशत बोनस और 11.67 प्रतिशत अनुग्रह राशि के बराबर होगा।

Open in App
ठळक मुद्देकर्मचारियों को 8.33 प्रतिशत बोनस और 1.67 प्रतिशत अनुग्रह राशि दी जाएगी।सार्वजनिक उपक्रमों के कुल 2,75,670 कर्मचारियों को बोनस और अनुग्रह राशि का भुगतान करने का आदेश दिया है।चेन्नई मेट्रोपॉलिटन जल आपूर्ति तथा जल निकासी बोर्ड में समूह सी एवं डी के कर्मचारियों को 10 प्रतिशत बोनस और अनुग्रह राशि मिलेगी।

Tamil Nadu government:तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए राज्य के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) और वैधानिक बोर्ड के 2.75 लाख कर्मचारियों को बोनस तथा अनुग्रह राशि दिए जाने की घोषणा की है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि समूह सी और डी के तहत लाभ कमाने वाले सार्वजनिक उपक्रमों के सभी पात्र श्रमिकों को न्यूनतम 8,400 रुपये और अधिकतम 16,800 रुपये का बोनस दिया जाएगा, जो 8.33 प्रतिशत बोनस और 11.67 प्रतिशत अनुग्रह राशि के बराबर होगा।

जिन सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के पास अनुमेय अधिशेष नहीं है, उनके कर्मचारियों को 8.33 प्रतिशत बोनस और 1.67 प्रतिशत अनुग्रह राशि दी जाएगी। विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने दिवाली से पहले राज्य के सार्वजनिक उपक्रमों के कुल 2,75,670 कर्मचारियों को बोनस और अनुग्रह राशि का भुगतान करने का आदेश दिया है।’’

इसमें कहा गया है कि इस कदम से सरकार 369.65 करोड़ रुपये खर्च करेगी। विज्ञप्ति में कहा गया है कि तमिलनाडु जनरेशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (टीएएनजीईडीसीओ), राज्य परिवहन उपक्रमों, तमिलनाडु नागरिक आपूर्ति निगम और सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ के श्रमिकों तथा कर्मचारियों को 20 प्रतिशत बोनस एवं अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि तमिलनाडु हाउसिंग बोर्ड और चेन्नई मेट्रोपॉलिटन जल आपूर्ति तथा जल निकासी बोर्ड में समूह सी एवं डी के कर्मचारियों को 10 प्रतिशत बोनस और अनुग्रह राशि मिलेगी।

तमिलनाडु जल आपूर्ति एवं जल निकासी बोर्ड के कर्मचारियों को 8.33 प्रतिशत बोनस दिया जाएगा तथा नागरिक आपूर्ति निगम के कर्मचारियों को 3,000 रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। विज्ञप्ति में कहा गया है कि सहकारी संस्थाओं और अन्य संगठनों के कर्मचारियों के लिए बोनस और अनुग्रह राशि पर अलग से आदेश जारी किया जाएगा। 

टॅग्स :दिवालीतमिलनाडुएमके स्टालिन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारतमहिलाओं के लिए 2,000 रुपये, पेंशन में बढ़ोतरी, मुफ्त बिजली..., DMK का तमिलनाडु चुनाव घोषणा-पत्र हुआ जारी

भारतTamil Nadu Elections: डीएमके 164 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, सहयोगियों के लिए छोड़ी 70 सीटें, स्टालिन कोलाथुर से लड़ेंगे चुनाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम