लाइव न्यूज़ :

संसदीय समिति के सामने आज पेश होंगे स्विगी, जोमेटो, फ्लिपकार्ट, ओला, पेटीएम के प्रतिनिधि, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: July 21, 2022 14:33 IST

भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा की अध्यक्षता वाली वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति बाजार में, विशेष रूप से प्रौद्योगिकी कंपनियों के संबंध में प्रतिस्पर्धा के अनेक पहलुओं पर विचार-विमर्श कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपदाधिकारी प्रतिस्पर्धा-रोधी कामकाज को लेकर अपनी बात रखेंगे।र्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा की अध्यक्षता वाली वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति ने इन कंपनियों को पेश होने को कहा था

नयी दिल्लीः पेटीएम संस्थापक विजय शेखर शर्मा और ओयो के संस्थापक रितेश अग्रवाल समेत आठ घरेलू प्रौद्योगिकी आधारित कंपनियों के पदाधिकारियों को गुरुवार संसद की एक महत्वपूर्ण समिति के समक्ष पेश होंगे। सभी पदाधिकारी प्रतिस्पर्धा-रोधी कामकाज को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच प्रौद्योगिकी आधारित कंपनियों के बाजार पर अपनी बात रखेंगे। भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा की अध्यक्षता वाली वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति बाजार में, विशेष रूप से प्रौद्योगिकी कंपनियों के संबंध में प्रतिस्पर्धा के अनेक पहलुओं पर विचार-विमर्श कर रही है।

सिन्हा ने कहा कि समिति ने अनेक प्रौद्योगिकी आधारित प्लेटफॉर्म, ई-कॉमर्स और गेमिंग कंपनियों के प्रतिनिधियों से जल्द उसके समक्ष पेश होने के लिए कहा है और उनसे मुख्य रूप से उनके बाजार के बारे में बातचीत की जाएगी। सिन्हा के अनुसार खाद्य सामग्री की आपूर्ति करने वाली स्विगी और जोमेटो जैसी कंपनियों, ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट, कैब सेवा उपलब्ध कराने वाली ओला, ठहरने के लिए कमरे उपलब्ध कराने वाली ओयो, डिजिटल वित्तीय कंपनी पेटीएम और मेकमाई ट्रिप के साथ ही ऑल इंडिया गेमिंग एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को समिति ने बुलाया है।

लोकसभा की वेबसाइट पर जारी नोटिस के अनुसार समिति ‘बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों की प्रतिस्पर्धा रोधी कार्यशैली’ के विषय पर संघों, उद्योग क्षेत्र के हितधारकों के विचार सुनने के लिए’ 21 जुलाई को बैठक करेगी। सूत्रों के अनुसार बैठक में भाग लेने के लिए शर्मा, अग्रवाल के साथ ही ओला के अरुण कुमार, मेकमाई ट्रिप से दीप कालरा और जोमेटो के दीपिंदर गोयल ने पुष्टि कर दी है।

उन्होंने कहा कि स्विगी की उपाध्यक्ष अवंतिका बजाज, फ्लिपकार्ट के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति और ऑल इंडिया गेमिंग फेडरेशन के सीईओ रोलैंड लैंडर्स भी बैठक में भाग ले सकते हैं। पिछले कुछ समय में विभिन्न प्रौद्योगिकी आधारित कंपनियों और मंचों के कथित प्रतिस्पर्धा रोधी तरीकों के बारे में शिकायतें प्राप्त हुई हैं। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) पहले ही ऐसे अनेक मामलों की जांच कर रहा है। सीसीआई ने गत 28 अप्रैल को इस संबंध में संसदीय समिति के समक्ष प्रस्तुतिकरण दिया था। 

टॅग्स :पेटीएमजोमैटोMakeMyTripओलास्वीगी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार2024 में 96997 रुपये में खरीदा?, खराब इलेक्ट्रिक स्कूटर बदलिए या पूरा पैसा लौटाए?, उपभोक्ता आयोग ने ओला इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजीज को दिया ऑर्डर?

कारोबारज़ोमैटो के कुछ दिन बाद Swiggy ने भी अपनी प्लेटफॉर्म फीस बढ़ाई, अब ग्राहकों को प्रति ऑर्डर देने होंगे 2.59 रुपये ज़्यादा

कारोबारZomato ने फ़ूड डिलीवरी प्लेटफ़ॉर्म फ़ीस बढ़ाकर ₹14.90 प्रति ऑर्डर किया

कारोबारSwiggy और IRCTC ने देशभर के 152 स्टेशनों पर 'ट्रेन में खाना' सर्विस शुरू की

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम