लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजारः सेंसेक्स 252 अंक बढ़कर 34,843 पहुंचा, निफ्टी में भी उछाल

By IANS | Updated: January 15, 2018 19:04 IST

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 34,963.69 के ऊपरी और 34,687.21 के निचले स्तर को छुआ।

Open in App

देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 251.12 अंकों की तेजी के साथ 34,843.51 पर और निफ्टी 60.30 अंकों की तेजी के साथ 10,741.55 पर बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 94.82 अंकों की तेजी के साथ 34,687.21 पर खुला और 251.12 अंकों या 0.73 फीसदी की तेजी के साथ 34,843.51 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 34,963.69 के ऊपरी और 34,687.21 के निचले स्तर को छुआ। 

सेंसेक्स के 30 में से 12 शेयरों में तेजी रही। एचडीएफसी (6.17 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (3.73 फीसदी), कोटक बैंक (1.94 फीसदी), टाटा स्टील (1.58 फीसदी) और एचडीएफसी बैंक (1.55 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रूप से ओएनजीसी (1.85 फीसदी), हीरो मोटो कॉर्प (1.57 फीसदी), इंडसइंड बैंक (1.41 फीसदी), यस बैंक (1.38 फीसदी) और सनफार्मा (1.34 फीसदी) शामिल रहे। 

बीएसई के मिडकैप सूचकांक में गिरावट और स्मॉलकैप सूचकांक में मिला-जुला रुख रहा। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 8.15 अंकों की गिरावट साथ 18,128.88 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 53.71 अंकों की तेजी के साथ 20,046.90 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 37.25 अंकों की तेजी के साथ 10,718.50 पर खुला और 60.30 अंकों या 0.56 फीसदी की तेजी के साथ 10,741.55 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,782.65 के ऊपरी और 10,713.80 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से सात सेक्टरों में तेजी रही। वित्त (1.65 फीसदी), बैंकिंग सेवाएं (1.25 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (1.13 फीसदी), आधारभूत सामग्री (0.95 फीसदी) और बिजली (0.29 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे -दूरसंचार (0.98 फीसदी), वाहन (0.89 फीसदी), तेल और गैस (0.70 फीसदी), दूरसंचार प्रौद्योगिकी (0.48 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.46 फीसदी)। बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,547 शेयरों में तेजी और 1,387 में गिरावट रही, जबकि 183 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। 

टॅग्स :सेंसेक्सशेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारएसबीआई की हैसियत 44,722.34 करोड़ रुपये घटकर 9,41,107.62 करोड़ रुपये?, 4 कंपनी को 100000 करोड़ रुपये से अधिक घाटा

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

कारोबारShare Market Holiday: 1 मई को शेयर बाजार में होगी ट्रेडिंग या छुट्टी? निवेश से पहले पढ़ लें ये जरूरी अपडेट

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है