लाइव न्यूज़ :

Stock market today: बैंक ऑफ जापान के ब्याज दर बढ़ाने के बाद शेयर बाजार को लगा झटका, BSE, NSE 1-1 फीसद से टूटा

By आकाश चौरसिया | Updated: March 19, 2024 16:34 IST

Stock market today: मार्केट में 1-1 फीसदी से सेंसेक्स और एनएसई 50 में गिरावट आई, निफ्टी 50 इंडेक्स आज 22,000 मार्क पर ओपन हुआ। इसके साथ इंट्राडे में 21,793 पर कारोबार किया, फिर दिन के समाप्त होते-होते 250 प्वाइंट्स के डिप के साथ 22,055 लेवल पर बंद।

Open in App
ठळक मुद्देशेयर मार्केट में 1-1 फीसदी से सेंसेक्स और एनएसई 50 में गिरावट आई निफ्टी 50 इंडेक्स आज 22,000 मार्क पर ओपन हुआफिर दिन के समाप्त होते-होते 250 प्वाइंट्स के डिप के साथ 22,055 लेवल पर बंद

Stock market today: मार्केट में 1-1 फीसदी से सेंसेक्स और एनएसई 50 में गिरावट आई, निफ्टी 50 इंडेक्स आज 22,000 मार्क पर ओपन हुआ। इसके साथ इंट्राडे में 21,793 पर कारोबार किया, फिर दिन के समाप्त होते-होते 250 प्वाइंट्स के डिप के साथ 21,817.45 लेवल पर बंद हो गया।

जबकि, इंट्राडे में 21,793 के निचले स्तर पर पहुंचने के दौरान 50 स्टॉक इंडेक्स 15 फरवरी 2024 के बाद पहली बार 21,800 अंक से नीचे चला गया। इसकी आई गिरावट के कई मायने और मतलब है, लेकिन सबसे ज्यादा बात ये माने जा रही है कि एशिया के शेयर बाजार में ट्रेंड काफी उलट रहा क्योंकि बैंक ऑफ जापान ने 17 साल बाद ब्याज दर में बढ़ोतरी कर दी है।

बीसएई सेंसेक्स भी आज अपने पिछले बाजार के मुकाबले 300 प्वाइंट्स कम पर ओपन हुआ यानी कि 72,462 लेवल पर खुला। इंट्राडे में 71,933 मार्केट पर कारोबार करता रहा। बैंक निफ्टी इंडेक्स में भी बिकवाली का दबाव देखा गया और इंट्राडे सौदों के दौरान इसमें लगभग 0.50 फीसदी की गिरावट आई। बैंक निफ्टी आज गिरावट के साथ 46,421 अंक पर खुला और 46,258 के निचले स्तर को छू गया।

स्मॉल कैप इंडेक्स में भी 1.15 फीसदी टूटा, जबकि मिड-कैप इंडेक्स 1.50 फीसदी पर गिरावट हुई। इसके अलावा आईटी, टेक, एफएमसीजी, ऑयल एंड गैस, पॉवर, पीएसयू और टेलीकॉम स्टॉक में रेड निशान पर मार्क किया। मंगलवार के सत्र में निफ्टी आईटी सूचकांक में 3 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 9 सप्ताह के निचले स्तर को पार कर गया। 

भारतीय शेयर बाजार आज क्यों गिर रहा है, इस पर शेयर बाजार विशेषज्ञों ने कहा कि एफओएमसी बैठक से पहले अमेरिकी फेड रेट में कटौती की चर्चा और जापान के केंद्रीय बैंक द्वारा रुझान में बदलाव ने वैश्विक भावनाओं, खासकर एशियाई शेयर बाजार को प्रभावित किया है। इसके अलावा, व्यापक बाजार में कमजोरी, चालू वित्त वर्ष की समाप्ति से पहले आयकर योजना और अमेरिकी डॉलर में उछाल अन्य कारण हैं जिन्होंने आज भारतीय शेयर बाजार का रुख बदल दिया।

टॅग्स :शेयर बाजारshare marketनेशनल स्टॉक एक्सचेंजBSENSENSE Nifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम