लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 64 अंक नीचे

By IANS | Updated: December 28, 2017 18:36 IST

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 7.45 अंकों की तेजी के साथ 10,498.20 पर खुला और 12.85 अंकों या 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 10,477.90 पर बंद हुआ।

Open in App

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 63.78 अंकों की गिरावट के साथ 33,848.03 पर और निफ्टी 12.85 अंकों की गिरावट के साथ 10,477.90 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 17.05 अंकों की तेजी के साथ 33,928.86 पर खुला और 63.78 अंकों या 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ 33,848.03 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 34,023.65 के ऊपरी और 33,752.03 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 11 शेयरों में तेजी रही। टाटा स्टील (1.78 फीसदी), डॉ. रेड्डी (1.30 फीसदी), एचडीएफसी (0.90 फीसदी), विप्रो (0.72 फीसदी) और आईसीआईसीआई बैंक (0.51 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (1.86 फीसदी), हीरो मोटोकॉर्प (1.74 फीसदी), सन फार्मा (1.70 फीसदी), एक्सिस बैंक (1.29 फीसदी) और अडानी पोर्ट्स (1.19 फीसदी) प्रमुख रहे।

वहीं, बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 18.29 अंकों की तेजी के साथ 17,691.93 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 60.95 अंकों की तेजी के साथ 19,109.23 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 7.45 अंकों की तेजी के साथ 10,498.20 पर खुला और 12.85 अंकों या 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 10,477.90 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,534.55 के ऊपरी और 10,460.45 के निचले स्तर को छुआ। 

टॅग्स :बिज़नेसबिज़नेस न्यूज़ इन हिंदीसेंसेक्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारUP में युवा उद्यमी योजना के तहत लोन की प्रक्रिया हुआ बदलाव, अब लोन लेकर कारोबार नहीं शुरू करने वाले युवाओं से होगी वसूली

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

भारत'महाराष्ट्र में कारोबार के लिए मराठी अनिवार्य', परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने 1 मई के अभियान से पहले चेतावनी दी

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है