लाइव न्यूज़ :

Stock Market 2023: वित्त वर्ष 2022-23 के आखिरी दिन बाजार में बहार, सेंसेक्स में 1,031 अंक की तेजी, निफ्टी भी गुलजार, देखें टॉप-10 कंपनियां

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 31, 2023 16:37 IST

Stock Market 2023:बीएसई सेंसेक्स 1,031.43 अंक यानी 1.78 प्रतिशत बढ़कर 58,991.52 अंक पर बंद हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देनिफ्टी भी 279.05 अंक यानी 1.63 प्रतिशत चढ़कर 17,359.75 पर बंद हुआ।भारतीय शेयरों के मूल्यांकन में कमी के कारण विदेशी संस्थागत निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है।बुधवार को शुद्ध रूप से 1,245.39 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Stock Market 2023: मजबूत वैश्विक रुख और रिलायंस इंडस्ट्रीज में भारी लिवाली के बीच वित्त वर्ष 2022-23 के आखिरी दिन शुक्रवार को प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स में 1,031 अंक से अधिक की तेजी रही। शेयर बाजार में विदेशी कोषों की ताजा आवक से भी कारोबारी धारणा मजबूत हुई।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,031.43 अंक यानी 1.78 प्रतिशत बढ़कर 58,991.52 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सूचकांक 1,108.38 अंक तक चढ़ गया था। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 279.05 अंक यानी 1.63 प्रतिशत चढ़कर 17,359.75 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में सबसे अधिक चार प्रतिशत की बढ़त रिलायंस इंडस्ट्रीज में हुई। इसके अलावा नेस्ले, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा और एक्सिस बैंक भी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर सन फार्मा, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस और टाइटन में गिरावट हुई। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट बढ़त के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजार दोपहर के सत्र में बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को तेजी के साथ बंद हुए। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ''वित्त वर्ष के अंत में मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते बैंक और आईटी क्षेत्रों में तेजी देखी गई। इससे बाजार में बढ़त हुई। भारतीय शेयरों के मूल्यांकन में कमी के कारण विदेशी संस्थागत निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है।''

भारतीय शेयर बाजार बृहस्पतिवार को रामनवमी के मौके पर बंद थे। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.11 प्रतिशत गिरकर 79.18 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 1,245.39 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारएसबीआई की हैसियत 44,722.34 करोड़ रुपये घटकर 9,41,107.62 करोड़ रुपये?, 4 कंपनी को 100000 करोड़ रुपये से अधिक घाटा

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

कारोबारShare Market Holiday: 1 मई को शेयर बाजार में होगी ट्रेडिंग या छुट्टी? निवेश से पहले पढ़ लें ये जरूरी अपडेट

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर