लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार खुलते ही सेंसेक्स 550 अंक धड़ाम, पिछले सात दिनों में 2,200 अंक टूटा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 9, 2018 11:13 IST

भारतीय शेयर बाजारों के खुलते ही बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 550 अंक टूटकर 33,849 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 170 अंक टूटकर 10,400 से नीचे आ गया।

Open in App

गुरुवार को स्थिरता की तरफ बढ़ रहे शेयर बाजार शुक्रवार को एक बड़े झटके के साथ खुले। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 550 अंक टूटकर 33,849 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 170 अंक टूटकर 10,400 से नीचे आ गया। माना जा रहा है कि एशिया के बाजारों में यह गिरावट अमेरिकी बाजारों को देखकर आई है। पिछले सात दिनों सेंसेक्स 2,200 अंक टूट चुका है। 

अमेरिकी शेयर बाजार में सप्ताह में दूसरी बार प्रमुख सूचकांक डॉव जोंस में 1,000 अंकों से अधिक की गिरावट दर्ज हुई है। सीएनएन के मुताबिक, डॉव जोंस इंडिस्ट्रयल एवरेज गुरुवार के कारोबार में 1,033 अंकों यानी 4.15 फीसदी की गिरावट के साथ 23,860.46 पर बंद हुआ।

यह अमेरिकी शेयर बाजार के इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी गिरावट है। इससे पहले सोमवार को भी बाजार में डॉव जोंस 1,175 अंक टूट गया था। नैस्डैक सूचकांक 274.82 अंकों यानी 3.90 फीसदी की गिरावट के साथ 6,777.16 पर बंद हुआ जबकि एसएंडपी 500 सूचकांक 100.66 अंकों यानी 3.75 फीसदी की गिरावट के साथ 2,581.00 पर बंद हुआ। विश्लेषकों ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी को इसकी वजह बताया है।

बजट पेश किए जाने के बाद लगातार सात दिनों से जारी गिरावट गुरुवार को थमी थी। सेंसेक्स 330 अंक चढ़ा था। लेकिन शुक्रवार सुबह फिर बड़ी गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को सेंसेक्स 330.45 अंक या 0.97 प्रतिशत की बढ़त से 34,413.16 अंक पर बंद हुआ. पिछले सात दिनों में सेंसेक्स 2,200.54 अंक टूटा. जबकि निफ्टी 100.15 अंक या 0.96 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,576.85 अंक पर बंद हुआ।

इससे पहले 6 फरवरी 2018 को वैश्विक बाजारों में बिकवाली के चलते प्रमुख सूचकांक करीब 1300 अंक टूटकर खुला था। निफ्टी भी 168 अंक की कमजोरी के साथ 10,498 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर मिडकैप इंडेक्स में 1.62 प्रतिशत और स्मॉल कैप में 2.77 प्रतिशत की कमजोरी देखने को मिली थी।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीबजट 2018
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारएसबीआई की हैसियत 44,722.34 करोड़ रुपये घटकर 9,41,107.62 करोड़ रुपये?, 4 कंपनी को 100000 करोड़ रुपये से अधिक घाटा

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

कारोबारShare Market Holiday: 1 मई को शेयर बाजार में होगी ट्रेडिंग या छुट्टी? निवेश से पहले पढ़ लें ये जरूरी अपडेट

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती