लाइव न्यूज़ :

Standard Chartered Bank: पिता बनने और बच्चा गोद लेने की स्थिति में 20 सप्ताह का पितृत्व अवकाश, स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने मेल कर्मचारियोंं को दिया तोहफा, एक सितंबर से लागू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 30, 2023 17:49 IST

Standard Chartered Bank: स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक की समूह प्रमुख (मानव संसाधन) तनुज कपिलाश्रमी ने कहा कि इस कदम से कर्मचारियों की पारिवारिक-आर्थिक स्थिति पर सकारात्मक असर पड़ेगा और अधिक समावेशी कार्यस्थल का निर्माण होगा।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला कर्मचारियों को 26 सप्ताह का मातृत्व अवकाश पहले की ही तरह मिलता रहेगा।बच्चे के परिवार का हिस्सा बनने के तरीके पर कोई असर नहीं पड़ेगा।पितृत्व एवं दत्तक-ग्रहण के अवकाश में बढ़ोतरी का लाभ कर्मचारियों को एक सितंबर से मिलने लगेगा।

Standard Chartered Bank: ब्रिटिश कर्जदाता स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने बुधवार को दुनियाभर में कार्यरत अपने कर्मचारियों को पिता बनने और बच्चा गोद लेने की स्थिति में 20 सप्ताह तक का अवकाश दिए जाने की घोषणा की।

बैंक ने एक बयान में इसे अपनी समावेशी पहल का हिस्सा बताते हुए कहा कि कर्मचारियों को 20 हफ्ते के इस पिता बनने एवं बच्चा गोद लेने की स्थिति में अवकाश देने की सुविधा पर उनके लिंग, वैवाहिक स्थिति या बच्चे के परिवार का हिस्सा बनने के तरीके पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

बैंक ने कहा कि भारत में उसकी महिला कर्मचारियों को 26 सप्ताह का मातृत्व अवकाश पहले की ही तरह मिलता रहेगा। दुनियाभर में स्टैंडर्ड चार्टर्ड के कर्मचारियों की संख्या करीब 83,000 है। इनमें से करीब 30,000 कर्मचारी भारत में कार्यरत हैं जिनमें से 20,000 पुरुष कर्मचारी हैं। बैंक ने कहा कि पितृत्व एवं दत्तक-ग्रहण के अवकाश में बढ़ोतरी का लाभ कर्मचारियों को एक सितंबर से मिलने लगेगा।

यह फैसला लागू होने पर कर्मचारियों को पिता बनने या बच्चा गोद लेने की स्थिति में 20 हफ्तों तक का वैतनिक अवकाश मिलेगा। स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक की समूह प्रमुख (मानव संसाधन) तनुज कपिलाश्रमी ने कहा कि इस कदम से कर्मचारियों की पारिवारिक-आर्थिक स्थिति पर सकारात्मक असर पड़ेगा और अधिक समावेशी कार्यस्थल का निर्माण होगा।

टॅग्स :ब्रिटेनदिल्लीBank
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम