लाइव न्यूज़ :

स्टालिन ने कपास पर बाजार शुल्क वापस लेने की घोषणा की

By भाषा | Updated: September 4, 2021 17:55 IST

Open in App

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कपास और कपास कचरे पर एक प्रतिशत बाजार शुल्क (लेवी) को वापस लेने की घोषणा की है। स्टालिन ने शनिवार को कहा कि इसके लिए संबंधित कानून में उचित संशोधन किया जाएगा। स्टालिन ने कहा कि बुनकरों तथा उद्यमियों ने उनसे एक प्रतिशत के बाजार शुल्क को वापस लेने की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने बताया कि इसी के मद्देनजर बाजार समिति द्वारा लिए जाने वाले एक प्रतिशत के शुल्क को ‘रद्द’ किया जाता है। विधानसभा के मौजूदा सत्र में इसे लेकर संशोधित विधेयक पारित किया जाएगा। गौरतलब है कि तमिलनाडु कृषि उपज विपणन (नियमन) कानून, 1987 के तहत बाजार समिति ने कपास और कपास के अपशिष्ट पर बाजार मूल्य के हिसाब से एक प्रतिशत का बाजार शुल्क लगाया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह का शुल्क सिर्फ कपास की गांठ पर लगना चाहिए लेकिन कपास और कपास के अपशिष्ट पर भी एक प्रतिशत का शुल्क लग रहा है। उन्होंने कहा कि इसकी वजह से छोटी मिलों को काफी परेशानी हो रही थी। बुनकर और उद्यमी काफी समय से इस शुल्क को वापस लेने की मांग कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनाव में हार की पूरी जिम्मेदारी मेरी, द्रमुक अध्यक्ष स्टालिन ने कहा- समिति का गठन, 20 दिन में रिपोर्ट दीजिए?

भारततमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय को विधानसभा के कार्यवाहक अध्यक्ष एमवी करुपैया ने पद की शपथ दिलाई

भारत4 मई 2026 का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज?, हिंदू और हिंदी विरोध खा गया स्टालिन को?

भारतTamil Nadu Election Results 2026: एमके स्टालिन को बड़ा झटका, मुख्यमंत्री कोलाथुर सीट टीवीके के वीएस बाबू से हारे

भारतVIDEO: नतीजों से हताश DMK कार्यकर्ता, तमिलनाडु में पार्टी दफ्तर के बाहर हंगामा; टेंट उखाड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी