लाइव न्यूज़ :

स्पाइसजेट ने बोइंग 737 मैक्स विमान के पट्टेदार एवलॉन के साथ समझौता किया

By भाषा | Updated: August 26, 2021 15:01 IST

Open in App

विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने गुरुवार को कहा कि उसने बोइंग 737 मैक्स विमानों के एक पट्टेदार एवोलॉन के साथ ‘‘निपटान समझौता’’ किया है। स्पाइसजेट ने एक बयान में कहा कि उसे उम्मीद है कि ये मैक्स विमान जल्द ही फिर से उड़ान भरेंगे। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि विमानन नियामक डीजीसीए ने अभी तक 737 मैक्स विमानों को फिर से उड़ान भरने की अनुमति देने पर अंतिम फैसला नहीं किया है। मैक्स विमानों से जुड़ी दो घातक दुर्घटनाओं के मद्देनजर इन विमानों पर 2019 में रोक लगा दी गई थी। इस महीने की शुरुआत में यह बताया गया था कि डीजीसीए जांच कर रहा है कि क्या बोइंग 737 मैक्स विमानों को देश में फिर से उड़ान भरने की अनुमति दी जानी चाहिए। अमेरिका और यूरोप में विमानन नियामकों ने पहले ही विमान को व्यापक सुधारों के साथ उड़ान भरने की मंजूरी दे दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

भारतसवार थे 150 यात्री, लेह जा रहे स्पाइसजेट विमान में तकनीकी खराबी, हवा में इंजन, दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा

भारतछत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डाः इतनी बड़ी लापरवाही के लिए आखिर कौन जिम्मेदार?

ज़रा हटकेWATCH: काठमांडू जाने के लिए स्पाइसजेट विमान में चढ़ें यात्री, बिना AC के बैठने को मजबूर; तकनीकी खराबी के चलते एयरपोर्ट पर फंसे यात्री

भारतकैमरे में स्पाइसजेट कर्मचारी पर हमला करते अधिकारी के पकड़े जाने के बाद भारतीय सेना का आया बयान, कहा - सभी आरोपों को....

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?