लाइव न्यूज़ :

स्पाइसजेट ने कनाडा की विमान विनिर्माता के साथ सभी विवादों का निपटान किया

By भाषा | Updated: December 15, 2021 17:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर स्पाइसजेट ने कनाडा की विमान विनिर्माता कंपनी डी हैविलैंड के साथ क्यू400 टर्बोप्रॉप विमान खरीद समझौते से संबंधित सभी विवादों के निपटान के लिए एक समझौता किया है।

एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘‘ब्रिटेन और दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष सभी संबंधित प्रक्रियाएं रोक दी गई हैं। निपटान शर्तों के अनुपालन के बाद इन्हें वापस लिया जाएगा।’’

कंपनी ने कहा, ‘‘हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि 13 दिसंबर, 2021 को डीएचसी-8-400 विमान की विनिर्माता कंपनी के साथ एक समझौता किया गया है। इस समझौते में दोनों पक्ष विमान खरीद समझौते से संबंधित सभी विवादों को निपटाने पर सहमत हुए हैं।’’

स्पाइसजेट ने 2017 में 25 क्यू400 विमानों की खरीद के लिए डी हैविलैंड के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

इस समझौते के तीन साल बाद डी हैविलैंड ने ब्रिटेन की एक अदालत में स्पाइसजेट के खिलाफ मामला दायर किया था।

डी हैविलैंड ने कहा था कि स्पाइसजेट ने 25 में से केवल पांच विमानों के लिए भुगतान किया और उनकी डिलिवरी ली। जबकि शेष विमानों की डिलिवरी से पहले किये जाने वाला भुगतान रोक दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI की 103 रनों से शर्मनाक हार, सैमसन के शतक ने अकेले पलट दिया पूरा मैच

क्रिकेटMI vs CSK: वानखेड़े में सीएसके ने मुंबई इंडियंस को बुरा पटका, 103 रनों से हराया, सैमसन ने जड़ा नाबाद शतक और अकील होसेन ने झटके 4 विकेट

क्रिकेट'अगर धोनी नहीं होते तो आज संजू सैमसन भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज होते': MI के खिलाफ 54 बॉल में नाबाद शतक जड़ने के बाद बोले नेटिजन्स

विश्वराष्ट्रपति ट्रंप ने 'नरक' वाले विवाद को शांत करने की कोशिश की, भारत को बताया एक 'महान देश'

क्रिकेटसैमसन का जलवा, 54 गेंदों में 101*, CSK ने मुंबई के सामने खड़ा किया 207 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम