लाइव न्यूज़ :

एसएंडपी ने टाटा समूह की कंपनियों को सकारात्मक प्रभाव के साथ साख निगरानी में रखा

By भाषा | Updated: August 20, 2021 15:29 IST

Open in App

एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने शुक्रवार को टाटा समूह की कंपनियों - टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, एबीजेए इन्वेस्टमेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड, टीएमएल होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड और जगुआर लैंड रोवर ऑटोमोटिव पीएलसी - के लिए सकारात्मक प्रभाव के साथ साख निगरानी में शामिल किया, जिसका अर्थ है कि इनकी रेटिंग में संशोधन किया जा सकता है। रेटिंग एजेंसी ने एक बयान में कहा, ‘‘साख निगरानी संकेत देती है कि हम टाटा समूह की इन कंपनियों और होल्डिंग कंपनी टाटा संस के बीच संबंधों का फिर से मूल्यांकन कर सकते हैं।’’ ऐसे में इन कंपनियों की रेटिंग की समीक्षा भी की जा सकती है। एसएंडपी ने टाटा संस की साख गुणवत्ता को ‘‘दृढ़ निवेश श्रेणी’’ का माना है। रेटिंग एजेंसी ने कहा, ‘‘हम मानते हैं कि टाटा संस और उसकी सहायक कंपनियां हाल के वर्षों में अधिक एकजुट हुई हैं। पहले हम टाटा संस को समूह के लिए एक गैर सूचीबद्ध निवेश होल्डिंग कंपनी के रूप में मानते थे और समूह कंपनियों की अलग-अलग साख समीक्षा में इसे कोई सीधा समर्थक कारक नहीं मानते थे।’’ एसएंडपी ने कहा कि वह अगले चार से छह सप्ताह में साख निगरानी को पूरा करने की कोशिश करेगा और इस बात पर खासतौर से गौर करेगा कि क्या टाटा संस का समर्थन प्रत्येक इकाई के रणनीतिक महत्व, ब्रांडिंग और समूह में वित्तीय योगदान के आधार पर अलग-अलग हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

भारतहवाई दुर्घटनाः 1966 से 2026, होमी भाभा से लेकर अजित पवार?, देखिए 12 बड़ी दुर्घटना और देश ने खो दिए बड़े दिग्गज?

स्वास्थ्यटाटा मुंबई मैराथन में देशभर से 15 चाइल्डहुड कैंसर सर्वाइवर लेंगे हिस्सा

कारोबारसाल 2025ः 45.5 लाख यात्री वाहनों की बिक्री, 2024 के 43.05 लाख वाहनों से 6 प्रतिशत अधिक, जीएसटी दरों में कटौती से फर्राटा

कारोबारविश्व विजेता बेटियों का सम्मान?, टाटा सिएरा की पहली खेप भारतीय महिला क्रिकेट टीम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी