लाइव न्यूज़ :

आयात शुल्क घटने से सोयाबीन, सीपीओ, बिनौला तेल में गिरावट, सरसों, सोयाबीन तिलहन में सुधार

By भाषा | Updated: August 20, 2021 20:37 IST

Open in App

देश में खाद्य तेलों की उपलब्धता बढ़ाने के लिये इनके आयात शुल्क में कमी किये जाने के सरकार के कदम से दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में शुक्रवार को सोयाबीन और बिनौला तेल कीमतों में गिरावट आ गई। हालांकि, तेल रहित खल (डीओसी) की मांग बढ़ने से सोयाबीन तिलहन के साथ साथ सरसों तिलहन में सुधार दर्ज किया गया। बाजार सूत्रों ने कहा कि सरकार ने सोयाबीन डीगम और सूरजमुखी तेल के आयात शुल्क को (10 प्रतिशत उपकर मिलाकर) लगभग 8.25 प्रतिशत कम किया है। अधिभार समेत आयात शुल्क को 38.5 प्रतिशत से घटाकर 30.25 प्रतिशत किया गया है। इससे सोयाबीन तेल कीमतों में गिरावट का रुख रहा। जानकारों का कहना है कि आयात शुल्क में की गई कमी का लाभ यहां न तो उपभोक्ताओं को और न ही किसानों को मिलेगा। सूत्रों ने कहा कि मूल आयात शुल्क में लगभग 7.5 प्रतिशत कटौती की गई है जबकि बाजार में तेल के दाम में एक रुपये किलो के बराबर गिरावट आई है। उनका मानना है कि इस कदम से सरकार को उल्टे राजस्व की हानि होगी क्योंकि विदेशों में तेल के दाम और महंगे कर दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि आयात शुल्क कम किये जाने की घोषणा से पहले मलेशिया एक्सचेंज में एक प्रतिशत की गिरावट थी जो शुल्क कम किये जाने की घोषणा के बाद लगभग आधा प्रतिशत तेज हो गया है। इसके साथ शिकागो एक्सचेंज भी फिलहाल लगभग आधा प्रतिशत मजबूत चल रहा है। आयात शुल्क में कमी की घोषणा के बाद मलेशिया में बाजार के सुधरने से कच्चा पामतेल के भाव में सुधार आया जबकि मांग कमजोर रहने से पामोलीन तेलों के भाव पूर्वस्तर पर ही बंद हुए। सूत्रों का कहना है कहा कि सरकार को तेल तिलहनों के आयात शुल्क में घट बढ़ करने के बजाय तेल तिलहन उत्पादन बढ़ाने पर ध्यान देना होगा उसी से सही मायने में देश आत्मनिर्भरता का रास्ता तय करेगा। बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल) सरसों तिलहन - 8,000 - 8,075 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये। मूंगफली - 6,620 - 6,765 रुपये। मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 15,100 रुपये। मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,330 - 2,460 रुपये प्रति टिन। सरसों तेल दादरी- 16,570 रुपये प्रति क्विंटल। सरसों पक्की घानी- 2,555 -2,605 रुपये प्रति टिन। सरसों कच्ची घानी- 2,640 - 2,750 रुपये प्रति टिन। तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,100 - 17,600 रुपये। सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,100 रुपये। सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,000 रुपये। सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 13,650 रुपये। सीपीओ एक्स-कांडला- 11,950 रुपये। बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,500 रुपये। पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,750 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?