लाइव न्यूज़ :

स्कोडा एक जनवरी से कार की कीमत 2.5 प्रतिशत बढ़ाने तैयारी में

By भाषा | Updated: December 29, 2020 13:47 IST

Open in App

मुंबई, 29 दिसंबर यूरोपीय कार विनिर्माता स्कोडा ने मंगलवार को कहा कि उत्पादन लागत में बढ़ोतरी के चलते उसकी कार की कीमतें एक जनवरी 2021 से 2.5 फीसदी तक बढ़ सकती हैं।

देश के कुछ वाहन विनिर्माता कच्चे माल और अन्य सामानों के महंगा होने तथा विनिमय दरों में उतार-चढ़ाव के कारण पहले ही एक जनवरी 2021 से कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा कर चुके हैं।

स्कोडा ने एक बयान में कहा, ‘‘वैश्विक जिंस कीमतों और विदेशी मुद्रा विनिमय दरों में भारी उतार-चढ़ाव के कारण हमारी उत्पादन लागत में बढ़ोतरी हुई है।’’

बयान में स्कोडा इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘कंपनी इस बढ़ी हुई लागत को समायोजित कर रही थी, लेकिन अब वह एक जनवरी से विभिन्न मॉडलों की कीमत 2.5 प्रतिशत तक बढ़ाने पर विचार कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा-“इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया”

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम