लाइव न्यूज़ :

इन छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 50 हजार 248 करोड़ रुपए बढ़ा

By भाषा | Updated: June 3, 2018 13:17 IST

एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 26,758.47 करोड़ रुपये बढ़कर 5,49,179.08 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसी तरह मारुति सुजुकी का बाजार पूंजीकरण 7,410.02 करोड़ रुपये बढ़कर 2,65,593.32 करोड़ रुपये और रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 4,719.93 करोड़ रुपये बढ़कर 5,88,692.15 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Open in App

नई दिल्ली, 03 जूनः सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से छह का बाजार पूंजीकरण बीते सप्ताह 50,248.15 करोड़ रुपये बढ़ गया। एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण इस दौरान सर्वाधिक बढ़ा। आलोच्य सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलिवर, एचडीएफसी, मारुति सुजुकी और कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण बढ़ा। हालांकि टीसीएस, आईटीसी, इंफोसिस और भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण इस दौरान कम हो गया।

एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 26,758.47 करोड़ रुपये बढ़कर 5,49,179.08 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसी तरह मारुति सुजुकी का बाजार पूंजीकरण 7,410.02 करोड़ रुपये बढ़कर 2,65,593.32 करोड़ रुपये और रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 4,719.93 करोड़ रुपये बढ़कर 5,88,692.15 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

आलोच्य अवधि के दौरान एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 4,397.56 करोड़ रुपये बढ़कर 3,09,632.98 करोड़ रुपये, कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण 3,916.54 करोड़ रुपये बढ़कर 2,51,344.55 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलिवर्स का बाजार पूंजीकरण 3,045.63 करोड़ रुपये बढ़कर 3,44,110.43 करोड़ रुपये हो गया।

इस दौरान टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 23,919.02 करोड़ रुपये गिरकर 6,63,204.94 करोड़ रुपये पर आ गया। इसी तरह आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 2,684.94 करोड़ रुपये गिरकर 3,29,210.86 करोड़ रुपये, इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 1,867.43 करोड़ रुपये गिरकर 2,66,518.11 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 223.12 करोड़ रुपये गिरकर 2,38,063.37 करोड़ रुपये रह गया।

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से टीसीएस शीर्ष स्थान पर बनी रही। इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलिवर, आईटीसी, एचडीएफसी, इंफोसिस, मारुति सुजुकी, कोटक महिंद्रा बैंक और भारतीय स्टेट बैंक का स्थान रहा।

टॅग्स :सेंसेक्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती