लाइव न्यूज़ :

हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

By भाषा | Updated: October 7, 2021 16:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को चांदी की कीमत 237 रुपये की तेजी के साथ 61,243 रुपये प्रति किलो हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के दिसंबर डिलीवरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 237 रुपये यानी 0.39 प्रतिशत बढ़कर 61,243 रुपये प्रति किलो हो गया। इस वायदा अनुबंध में 11,135 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में तेजी के रुख के कारण कारोबारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे चांदी कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी का भाव 0.75 प्रतिशत की तेजी के साथ 22.70 डालर प्रति औंस हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI की 103 रनों से शर्मनाक हार, सैमसन के शतक ने अकेले पलट दिया पूरा मैच

क्रिकेटMI vs CSK: वानखेड़े में सीएसके ने मुंबई इंडियंस को बुरा पटका, 103 रनों से हराया, सैमसन ने जड़ा नाबाद शतक और अकील होसेन ने झटके 4 विकेट

क्रिकेट'अगर धोनी नहीं होते तो आज संजू सैमसन भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज होते': MI के खिलाफ 54 बॉल में नाबाद शतक जड़ने के बाद बोले नेटिजन्स

विश्वराष्ट्रपति ट्रंप ने 'नरक' वाले विवाद को शांत करने की कोशिश की, भारत को बताया एक 'महान देश'

क्रिकेटसैमसन का जलवा, 54 गेंदों में 101*, CSK ने मुंबई के सामने खड़ा किया 207 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम