लाइव न्यूज़ :

Shree Anna Scheme: भारतीय सेना ने राशन में ‘श्री अन्न’ के इस्तेमाल की दोबारा शुरुआत की, जानें क्या है और इसके फायदे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 22, 2023 18:21 IST

Shree Anna Scheme: संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष 2023 के आलोक में श्री अन्न के उपभोग को बढ़ावा देने के लिए भारतीय सेना ने मोटे अनाज के आटे की शुरुआत सैनिकों के लिए की है।

Open in App
ठळक मुद्देसेना ने करीब पांच दशक पहले गेहूं के आटे की वजह से मोटे अनाज का इस्तेमाल बंद कर दिया था।श्री अन्न से बने व्यंजन सेहत के लिए लाभदायक साबित हुए हैं।भौगोलिक और जलवायु परिस्थितियों के अनुकूल है।

Shree Anna Scheme: भारतीय सेना ने जवानों के राशन में श्री अन्न (मिलेट्स) आटे की शुरुआत की है ताकि पोषण से भरपूर मोटे अनाज की खपत को बढ़ाया जा सके। सेना ने करीब पांच दशक पहले गेहूं के आटे की वजह से मोटे अनाज का इस्तेमाल बंद कर दिया था।

सेना ने बुधवार को यहां जारी बयान में कहा कि यह फैसला सैनिकों को स्थानीय और पांरपरिक अनाज की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किया गया है। सेना ने बताया, ‘‘ संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष 2023 के आलोक में श्री अन्न के उपभोग को बढ़ावा देने के लिए भारतीय सेना ने मोटे अनाज के आटे की शुरुआत सैनिकों के लिए की है।

यह जवानों को स्थानीय और पांरपरिक अनाज की आपूर्ति करने का ऐतिहासिक फैसला है जिसे करीब पांच दशक पहले गेहूं के आटे की वजह से बंद कर दिया गया था।’’ बयान के मुताबिक, ‘‘पांरपरिक रूप से श्री अन्न से बने व्यंजन सेहत के लिए लाभदायक साबित हुए हैं और हमारी भौगोलिक और जलवायु परिस्थितियों के अनुकूल है।

इससे जीवनशैली संबंधी बीमारियों के असर को कम करने और सैनिकों में संतुष्टि भाव लाने में मदद मिलेगी। अब से सभी पदों पर आसीन सेना के जवानों के दैनिक भोजन में ‘श्री अन्न’ अभिन्न अंग होगा।’’ उल्लेखनीय है कि सरकार ने वित्तवर्ष 2023-24 के लिए सेना को कुल राशन में से 25 प्रतिशत तक श्री अन्न खरीदने के लिए अधिकृत किया है। यह खरीद विकल्प और मांग पर आधारित होगी और इसके तहत बाजरा, ज्वार और रागी के आटे का विकल्प होगा। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारत सरकारभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो