लाइव न्यूज़ :

शेयरचैट की मूल कंपनी ने 26.6 करोड़ डॉलर का वित्त पोषण जुटाया

By भाषा | Updated: December 16, 2021 14:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर छोटे वीडियो प्लेटफॉर्म मौज और शेयरचैट की मूल कंपनी मोहल्ला टेक प्राइवेट लिमिटेड ने अल्केन कैपिटल समेत अन्य से करीब 26.6 करोड़ डॉलर (लगभग 2,028.3 करोड़ रुपये) का कोष जुटाया हैं। इसके बाद कंपनी का कुल मूल्यांकन 3.7 अरब डॉलर हो गया है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि निवेश के नए दौर सीरीज जी में टेमासेक, मूर स्ट्रेटेजिक वेंचर्स (एमएसवी), हार्बरवेस्ट और इंडिया कोटिएंट समेत नए एवं मौजूदा निवेशकों ने भी भाग लिया।

मोहल्ला टेक की स्थापना 2015 में हुई थी और उसने निवेश के आठ दौर में अब तक करीब 1.177 अरब डॉलर जुटाए है। इसमें से 91.3 करोड़ डॉलर इसी वर्ष जुटाए गए हैं।

कंपनी ने इससे पहले जुलाई 2021 में 2.88 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर 14.5 करोड़ डॉलर और अप्रैल में 2.1 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर 50.2 करोड़ डॉलर जुटाए थे।

कंपनी ने कहा कि वित्त पोषण का यह नवीनतम दौर उसे सामाजिक और लाइव कॉमर्स जैसे प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में अपनी क्षमताओं को बनाने में मदद करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI की 103 रनों से शर्मनाक हार, सैमसन के शतक ने अकेले पलट दिया पूरा मैच

क्रिकेटMI vs CSK: वानखेड़े में सीएसके ने मुंबई इंडियंस को बुरा पटका, 103 रनों से हराया, सैमसन ने जड़ा नाबाद शतक और अकील होसेन ने झटके 4 विकेट

क्रिकेट'अगर धोनी नहीं होते तो आज संजू सैमसन भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज होते': MI के खिलाफ 54 बॉल में नाबाद शतक जड़ने के बाद बोले नेटिजन्स

विश्वराष्ट्रपति ट्रंप ने 'नरक' वाले विवाद को शांत करने की कोशिश की, भारत को बताया एक 'महान देश'

क्रिकेटसैमसन का जलवा, 54 गेंदों में 101*, CSK ने मुंबई के सामने खड़ा किया 207 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम