लाइव न्यूज़ :

Share Sensex Nifty: सेंसेक्स के 21 शेयर लाल निशान पर बंद, सोने में तेजी और चांदी में गिरावट, रुपया चार पैसे की तेजी के साथ बंद, जानें तेल का हाल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 10, 2023 18:07 IST

Share Sensex Nifty: 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 671.15 अंक या 1.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,135.13 पर बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स के 21 शेयर लाल निशान में बंद हुए।

Open in App
ठळक मुद्देदिन के कारोबार में सूचकांक 58,884.98 के निचले स्तर तक चला गया था। एनएसई निफ्टी 176.70 अंक या एक प्रतिशत गिरकर 17,412.90 पर बंद हुआ। टाटा मोटर्स, मारुति, एनटीपीसी, सन फार्मा, पावर ग्रिड और टाइटन में बढ़त हुई।

Share Sensex Nifty: शेयर बाजार में कई दिन से उठापटक जारी है। शुक्रवार को शेयर बाजारों में निवेशकों की संपत्ति 2.67 लाख करोड़ रुपये से अधिक घट गई। पिछले दो दिनों में शेयर बाजार 1200 अंक से ज्यादा टूट चुका है। प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट हुई।

इस दौरान 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 671.15 अंक या 1.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,135.13 पर बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स के 21 शेयर लाल निशान में बंद हुए। दिन के कारोबार में सूचकांक 58,884.98 के निचले स्तर तक चला गया था। व्यापक एनएसई निफ्टी 176.70 अंक या एक प्रतिशत गिरकर 17,412.90 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में गिरने वाले प्रमुख शेयर एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी, और इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, एमएंडएम, एलएंडटी, रिलायंस, इंफोसिस और टीसीएस थे। इसके विपरीत टाटा मोटर्स, मारुति, एनटीपीसी, सन फार्मा, पावर ग्रिड और टाइटन में बढ़त हुई।

विश्लेषकों ने कहा कि कमजोर एशियाई बाजारों के बीच वित्तीय, बैंकिंग, आईटी और पूंजीगत वस्तुओं के शेयरों में भारी बिकवाली के चलते बाजार में गिरावट हुई। अमेरिका में बृहस्पतिवार को एसएंडपी 500 में 1.8 प्रतिशत की गिरावट आई, डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज शेड 1.7 प्रतिशत और नैस्डैक कंपोजिट 2.1 प्रतिशत गिर गया। 

सोने में 395 रुपये की तेजी, चांदी में 115 रुपये की गिरावट

मजबूत वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 395 रुपये की गिरावट के साथ 55,540 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 55,145 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत 115 रुपये की गिरावट के साथ 62,095 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजार में सोने का हाजिर भाव 395 रुपये की तेजी के साथ 55,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।’’ अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,833 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी का भाव गिरावट के साथ 20.09 डॉलर प्रति औंस रह गया।

रुपया चार पैसे की तेजी के साथ 82.02 प्रति डॉलर पर

विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने के बीच रुपये की आरंभिक हानि कम हो गयी और अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे की तेजी के साथ 82.02 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.12 पर खुला।

कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव की तुलना में चार पैसे की तेजी के साथ 82.02 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये ने 81.99 के उच्चस्तर और 82.06 के निचले स्तर को छुआ। इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.06 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत घटकर 105.22 पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.59 प्रतिशत घटकर 81.11 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। कमजोर अमेरिकी बाजारों और निराशाजनक साप्ताहिक बेरोजगारी दावों के आंकड़ों के कारण डॉलर तीन महीने के उच्च स्तर से फिसल गया।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीसोने का भावचांदी के भावक्रूड ऑयलभारतीय रुपयाडॉलरDollar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी