लाइव न्यूज़ :

Share Market Updates: रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर कायम, बाजार में गुलजार, सेंसेक्स ने तोड़े रिकॉर्ड, 69888.33 अंक पर पहुंचा, निफ्टी 21,006.10 पर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 8, 2023 12:49 IST

Share Market Updates: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी दोपहर के कारोबार में जहां 21,000 अंक के स्तर को पार कर गया, वहीं सेंसेक्स दिन में कारोबार के उच्चस्तर 69,888.33 अंक पर पहुंच गया।

Open in App
ठळक मुद्देरेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर कायम रखने के फैसले से स्थानीय शेयर बाजारों में जोरदार उछाल आया।दोपहर के कारोबार में निफ्टी 21,006.10 अंक पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी में 25 शेयर लाभ में और 24 नुकसान में कारोबार कर रहा था।

Share Market Updates: भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को पेश मौद्रिक समीक्षा में रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर कायम रखने के फैसले से स्थानीय शेयर बाजारों में जोरदार उछाल आया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी दोपहर के कारोबार में जहां 21,000 अंक के स्तर को पार कर गया, वहीं सेंसेक्स दिन में कारोबार के उच्चस्तर 69,888.33 अंक पर पहुंच गया।

दोपहर के कारोबार में निफ्टी 21,006.10 अंक पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी में 25 शेयर लाभ में और 24 नुकसान में कारोबार कर रहा था। वहीं सेंसेक्स के 19 शेयर लाभ में और 11 नुकसान में थे। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि शेयर बाजारों ने रेपो दर के मोर्चे पर यथास्थिति का स्वागत किया है।

इंडिया शेल्टर फाइनेंस का आईपीओ 13 दिसंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 469-493 रुपये प्रति शेयर

आवास वित्त कंपनी इंडिया शेल्टर फाइनेंस का 1,200 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 13 दिसंबर को खुलेगा। कंपनी ने इसके लिए मूल्य दायरा 469-493 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी का आईपीओ 15 दिसंबर को बंद होगा। एंकर (बड़े) निवेशक 12 दिसंबर को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे।

आईपीओ में 800 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जबकि 400 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है। कंपनी ने बताया कि निर्गम के लिए रखे गए आधे शेयर पात्र संस्थागत खरीदारों(क्यूआईबी), 35 प्रतिशत खुदरा निवेशकों और शेष 15 प्रतिशत गैर-संस्थागत निवेशकों के आरक्षित हैं। निवेशक न्यूनतम 30 इक्विटी शेयरों और इसके बाद इसी के गुणक में बोली लगा सकते हैं।

टॅग्स :सेंसेक्सनिफ्टीशेयर बाजारइकॉनोमीरेपो रेटshare bazar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम