लाइव न्यूज़ :

Share Market Updates: चुनाव परिणाम आने के बाद सेंसेक्स 1800 प्वाइंट गिरा, निफ्टी भी 500 अंकों से पीछे

By आकाश चौरसिया | Updated: June 4, 2024 10:23 IST

Open in App

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनावो के सामने आए रुझानों में 543 में से 457 सीटों पर सामने आ गए हैं। लेकिन, −1,849.99  प्वाइंट से गिर गया और बीएसई सेंसेक्स गिर गया और निफ्टी 50 भी 500 अंकों से गिर गया। हालांकि, इसके पीछे वजह अनुमानत: भाजपा की जीत को सुनिश्चित माना गया था, लेकिन अभी ऐसा नहीं हो रहा है और कहीं न कहीं मार्केट का रुझान भी असफल हो रहा है।

बाजार में निवेशकों को 20 मिनट में 20 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो गया है। भारतीय शेयर बाजार में तेज बिकवाली के कारण निवेशकों को भारी नुकसान हुआ, मंगलवार, 4 जून को कारोबार के पहले 20 मिनट के भीतर उनकी संपत्ति लगभग 20 लाख करोड़ रुपए कम हो गई। सूचीबद्ध कंपनियों का समग्र बाजार पूंजीकरण (एमकैप) बीएसई मंगलवार को सुबह 9:35 बजे के आसपास गिरकर लगभग ₹406 लाख करोड़ पर आ गया, जबकि पिछले सत्र के समापन पर यह लगभग ₹426 लाख करोड़ था।

भारतीय शेयर बाजार में अभी जो बात सामने आ रही हैं, वो कहीं ना कहीं एग्जिट पोल को धराशाही होता हुआ दिख रहा है। बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी 50 में लगभग 4 फीसदी की गिरावट आई, जबकि BSE मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों को मंगलवार के शुरुआती कारोबार में 5 फीसदी तक का नुकसान हुआ।

मार्केट विश्लेषकों ने बताया कि भारतीय शेयर बाजार ने पहले ही एनडीए के लिए एक महत्वपूर्ण बहुमत का अनुमान लगा लिया था, जैसा कि एग्जिट पोल ने भविष्यवाणी की थी। हालांकि, शुरुआती रुझानों से पता चला है कि नतीजे बाजार की उम्मीदों के अनुरूप नहीं हो सकते हैं, जिससे निवेशक डरे हुए हैं।

टॅग्स :शेयर बाजारshare bazar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?