लाइव न्यूज़ :

Share Market Update: सेंसेक्स 997 अंक चढ़ा, निफ्टी 9,850 अंक के पार

By भाषा | Updated: April 30, 2020 17:43 IST

आज सेंसेक्स की कंपनियों में ओएनजीसी में सर्वाधिक 13 प्रतिशत से अधिक की तेजी रही।

Open in App
ठळक मुद्देइसके अलावा आज एचसीएल टेक, हीरो मोटोकॉर्प, एनटीपीसी, टीसीएस, एमएंडएम, इंफोसिस और मारुति सुजुकी के शेयरों में भी तेजी रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज और टेक महिंद्रा के शेयर तिमाही परिणामों की घोषणा से पहले करीब 3 फीसदी ऊपर चढ़े।

मुंबई: वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेतों के बीच ऊर्जा, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और बैंकिंग शेयरों में बढ़त के चलते बृहस्पतिवार को घरेलू शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी का क्रम जारी रहा और सेंसेक्स 997 अंक चढ़ गया। कारोबारियों ने कहा कि अप्रैल श्रृंखला के वायदा एवं विकल्प अनुबंधों की अवधि समाप्त होने के कारण हुई खरीदारी ने भी बाजार की धारणा को बल दिया। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक कारोबार के दौरान 1,167 अंक बढ़ने के बाद अंतत: 997.46 अंक यानी 3.05 प्रतिशत की मजबूती के साथ 33,717.62 अंक पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान यह 33,887.25 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया था। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 306.55 अंक यानी 3.21 प्रतिशत चढ़कर 9,859.90 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में ओएनजीसी में सर्वाधिक 13 प्रतिशत से अधिक की तेजी रही। इसके अलावा एचसीएल टेक, हीरो मोटोकॉर्प, एनटीपीसी, टीसीएस, एमएंडएम, इंफोसिस और मारुति सुजुकी के शेयरों में भी तेजी रही।

रिलायंस इंडस्ट्रीज और टेक महिंद्रा के शेयर तिमाही परिणामों की घोषणा से पहले करीब 3 फीसदी ऊपर चढ़े। हालांकि, हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) का शेयर गिरावट में रहा। सन फार्मा, इंडसइंड बैंक और एशियन पेंट्स भी नुकसान के साथ बंद हुए। कोटक सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (पीसीजी रिसर्च) संजीव जरबड़े ने कहा कि कई देशों ने लॉकडाउन हटाने की बातें शुरू कर दी हैं।

इससे अधिकांश प्रमुख वैश्विक बाजारों में इस सप्ताह तेजी का माहौल है। उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना वायरस के संक्रमण के इलाज में गिलियड की दवा के उत्साहजनक नतीजे आने की खबरों तथा टीके का मानव परीक्षण शुरू होने से भी बाजार की तेजी को बल मिला।

अमेरिका के शीर्ष महामारी विशेषज्ञ एंथोनी फौसी ने कहा कि गिलियड साइंसेज के रीम्डेसिविर ने मरीजों के उबरने के समय में स्पष्ट, महत्वपूर्ण और सकारात्मक कमी लायी है। एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट और जापान का निक्की ठीक-ठाक बढ़त के साथ बंद हुआ। हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कोस्पी सार्वजनिक अवकाश को लेकर बंद रहा। यूरोपीय बाजार शुरुआती कारोबार में कुछ बढ़त में चल रहे हैं।

इस बीच कच्चा तेल का अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का वायदा नौ प्रतिशत की तेजी के साथ 26.40 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था। कारोबारियों ने कहा कि इसके अलावा सरकार द्वारा उद्योगों पर केंद्रित एक और प्रोत्साहन पैकेज की बढ़ती चर्चा ने भी निवेशकों की धारणा को सकारात्मक बनाया। विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 57 पैसे बढ़कर 75.09 पर बंद हुआ।

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस से दुनिया भर में संक्रमित लोगों की संख्या 31.93 लाख हो गयी है। इससे मरने वालों की संख्या भी बढ़कर करीब 2.27 लाख पर पहुंच गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में कोविड-19 की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,074 हो गयी है और संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 33,050 हो गयी है।  

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या