लाइव न्यूज़ :

फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस और आर्कियन केमिकल इंडस्ट्रीज के शेयरों की हुई लिस्टिंग, कैसी रही शुरुआत, जानें डिटेल

By विनीत कुमार | Updated: November 21, 2022 12:09 IST

गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस और विशेष समुद्री रसायन विनिर्माता आर्कियन केमिकल इंडस्ट्रीज के शेयरों की लिस्टिंग को लेकर माहौल मिलाजुला रहा।

Open in App

मुंबई: गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस ने 21 नवंबर को शेयर बाजार में ठंडी शुरुआत की। यह अपने निर्गम मूल्य (इश्यू प्राइस) 474 रुपये से पांच प्रतिशत छूट पर सूचीबद्ध हुई। यह कंपनी मुख्य रूप से छोटे उद्यमियों और स्व-नियोजित व्यक्तियों को लघु व्यवसाय ऋण और मोर्गेज ऋण प्रदान करती है।

कंपनी का इश्यू 9 से 11 नवंबर के दौरान पूर्ण सब्सक्रिप्शन प्राप्त करने में विफल रहा और इसे केवल 70 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन हासिल हो सका। QIB हिस्सा जिसे 1.77 गुना सब्सक्राइब किया गया था, जबकि एचएनआई और खुदरा निवेशकों का आवंटित कोटा अंडरसब्सक्राइब (क्रमशः 61 प्रतिशत और 11 प्रतिशत) रहा।

फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस ने इसी महीने की शुरुआत में बताया था कि अपने 1,960 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए उसने मूल्य दायरा 450-474 रुपये प्रति शेयर तय किया है।  एंकर निवेशकों के लिए बोली सात नवंबर को खुली थी। यह कंपनी छोटे उद्यमियों और स्वरोजगार वाले लोगों को व्यवसाय ऋण प्रदान करती है। कंपनी की दक्षिण भारत में मजबूत मौजूदगी है। 

Archean Chemical Industries की भी हुई लिस्टिंग

दूसरी ओर विशेष समुद्री रसायन विनिर्माता आर्कियन केमिकल इंडस्ट्रीज ने 21 नवंबर को शेयर बाजार में एक ठोस शुरुआत की, जो प्रति शेयर 407 रुपये के निर्गम मूल्य के 10 प्रतिशत प्रीमियम पर सूचीबद्ध हुआ। कंपनी के शेयर एनएसई पर 450 रुपये और बीएसई पर 449 रुपये पर सूचीबद्ध हुए। कंपनी के आईपीओ को 32.23 गुना सब्सक्राइब किया गया था, जिसमें योग्य संस्थागत खरीदारों के प्रमुख समर्थन के साथ आवंटित हिस्से की 48.91 गुना बोली लगाई गई थी। हाई नेट वर्थ इंडिविजुअल्स ने आवंटित कोटे का 14.90 गुना खरीदा और रिटेल पोर्शन 9.96 गुना बुक किया गया।

टॅग्स :शेयर बाजारIPO
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबारShare Market Today: बाजार खुलते ही सेंसेक्स 1,953 अंकों की और निफ्टी में 2% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स