लाइव न्यूज़ :

Share Market Update: पीएम मोदी के अमेरिका दौरे के बीच शेयर बाजार में हरियाली, सेंसेक्स ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें डिटेल

By विनीत कुमार | Updated: June 21, 2023 10:40 IST

एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में लिवाली के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स ने 63,588.31 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचते हुए नया रिकॉर्ड कायम किया।

Open in App

मुंबई: शेयर बाजार ने आज ऐतिहासिक ऊंचाई का छूते हुए नया रिकॉर्ड कायम कर लिया। सेंसेक्स ने बुधवार सुबह कारोबार खुलने के एक घंटे के अंदर ही अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए 63,588.31 अंक तक पहुंच गया। इससे पहले सेंसेक्स का उच्चतम स्तर 63583.07 अंकों तक का था।

बहरहाल, सेंसेक्स ने आज शुरुआती कारोबार में 146 अंक की बढ़त के साथ शुरुआत की। निफ्टी में शुरुआती कारोबार में 37 अंक का उछाल नजर आया।  बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों वाले इंडेक्स सेंसेक्स ने सुबह 63,467.46 के लेवल पर कारोबार की शुरुआत दिखाई। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी भी बढ़त के साथ 18,849.40 के लेवल पर खुला।

सात माह बाद सेंसेक्स नई ऊंचाई पर

बाद में सेंसेक्स 260.61 अंक के उछाल के साथ 63,588.31 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। करीब सात माह बाद सेंसेक्स इस स्तर पर पहुंचा है। पिछले साल एक दिसंबर को दिन में कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 63,583.07 अंक का रिकॉर्ड स्तर छुआ था। सेंसेक्स की कंपनियों में पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, विप्रो, एचडीएफसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एलएंडटी, टे

दूसरी ओर अमेरिकी मुद्रा में मजबूती तथा स्थानीय शेयर बाजारों से विदेशी कोषों की निकासी के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया एक पैसे टूटकर 82.10 प्रति डॉलर पर आ गया। फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से भी रुपये की धारणा पर असर पड़ा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.13 प्रति डॉलर पर कमजोर खुलने के बाद 82.07 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। 

बाद में यह एक पैसे के नुकसान से 82.10 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था। मंगलवार को रुपया 82.09 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह अन्य मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 102.57 पर था। ब्रेंट कच्चा तेल 0.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76.10 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम