लाइव न्यूज़ :

Share Market Today: लगातार गिरावट के बाद शेयर बाजार में हरियाली, सेंसेक्स, निफ्टी में तेजी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 10, 2025 12:05 IST

Share Market Today:  अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 62.03 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

Open in App

Share Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार दो सत्र से जारी भारी गिरावट के बाद बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। निचले स्तरों पर खरीदारी से बाजार में तेजी आई। 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 259.31 अंक या 0.31 प्रतिशत चढ़कर 84,925.59 अंक पर पहुंच गया। वहीं 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी 64.65 अंक या 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,904.30 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से अदाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, ट्रेंट, आईटीसी, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर लाभ में रहे। वहीं इटर्नल, सन फार्मास्यूटिकल्स, टाइटन, भारती एयरटेल और इन्फोसिस के शेयर में गिरावट दर्ज की गई।

एशियाई बाजारों में चीन का एसएसई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंग सेंग और जापान का निक्की 225 नकारात्मक दायरे में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ मे रहा। अमेरिका के वॉल स्ट्रीट में मंगलवार को रात भर के कारोबार में व्यापक रूप से गिरावट दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 62.03 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,760.08 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 6,224.89 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीबिजनेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'